विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2018

आमिर खान चीन के सुपरस्टार हीरो, इस वजह से बॉलीवुड डांस है पॉपुलर

कोलकाता में नियुक्त चीनी महावाणिज्यदूत मा झानवु ने कहा है कि आमिर खान चीन में सर्वाधिक मशहूर अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हैं और उनकी हालिया ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ देश में एक बड़ी हिट फिल्म रही है.

आमिर खान चीन के सुपरस्टार हीरो, इस वजह से बॉलीवुड डांस है पॉपुलर
आमिर खान (फाइल फोटो)
  • आमिर खान चीन के सुपरस्टार
  • चीन में 'सीक्रेट सुपरस्टार' हुई थी हिट
  • चीनी महावाणिज्य दूत ने बताया
नई दिल्ली: कोलकाता में नियुक्त चीनी महावाणिज्यदूत मा झानवु ने कहा है कि आमिर खान चीन में सर्वाधिक मशहूर अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हैं और उनकी हालिया ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ देश में एक बड़ी हिट फिल्म रही है. झानवु ने मंगलवार को चीन-भारत संयुक्त कला प्रदर्शन कार्यक्रम से इतर मीडिया से कहा कि आमिर खान को चीन में बहुत प्यार किया जाता है और सम्मान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गई कई लोकप्रिय हिंदी फिल्में शंघाई फिल्म उत्सव और बीजिंग फिल्म उत्सव जैसे चीन के फिल्मोत्सव में हाल में दिखाई गई हैं. 

बेटी इरा के साथ आमिर खान ने डाली तस्वीर, ट्रोलर्स ने बताया- आपत्तिजनक!

झानवु ने कहा , ‘‘यह हमारे देश में बॉलीवुड फिल्मों की अत्यधिक लोकप्रियता को दिखाता है.’’ उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का नृत्य चीन में लोकप्रिय है. हाल ही में एक कार्यक्रम में चीनी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों ने ‘पद्मावत’ फिल्म के नृत्य का प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा कि बंगाल, ओडिशा और केरल के पारंपरिक नृत्य भी चीन में किए जाते हैं. बता दें कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्म 'दंगल' भी चीन में रिलीज की गई थी, जिसका रिस्पॉन्स काफी शानदार रहा था, लेकिन 'सीक्रेट सुपरस्टार' चीन में अब तक की सबसे सक्सेसफुल फिल्म रही है.

आमिर खान को इस शख्स ने बॉलीवुड में किया था लॉन्च, फैमिली के साथ ऐसे मनाया बर्थडे... देखें Photos

फिलहाल आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं. हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' चीन में 'टॉयलेट हीरो' के नाम से रिलीज हुई. यह फिल्म सिर्फ 4 दिनों के भीतर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

VIDEO: आमिर खान ने साझा किया फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का अनुभव


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट भाषा से भी) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Consulate General, Aamir Khan, Secret Superstar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com