विज्ञापन

लाहौर 1947 में कौन होगी सनी देओल की हीरोइन? आखिरी बार इस फ्लॉप फिल्म में साथ आए थे नजर

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाहौर 1947 जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में आएगी. इस फिल्म में सनी देओल के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी आइए हम आपको बताते हैं.

लाहौर 1947 में कौन होगी सनी देओल की हीरोइन? आखिरी बार इस फ्लॉप फिल्म में साथ आए थे नजर
लाहौर 1947 में किसके साथ बनी सनी देओल की जोड़ी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉर्डर 2 की सुनामी के बीच सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है, दरअसल सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाहौर 1947 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी. इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आने वाली हैं, खास बात ये है कि सनी और प्रीति की जोड़ी काफी सालों बाद दोबारा पर्दे पर दिखेगी. इससे पहले दोनों आखिरी बार किस फिल्म में नजर आए थे, आइए जानें.

साल 2018 में साथ दिखे थे सनी और प्रीति

सनी देओल और प्रीति जिंटा साल 2018 में आई फिल्म भैया जी सुपरहिट में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में सनी देओल ने एक्टर और गैंगस्टर जैसा डबल रोल निभाया था, जबकि प्रीति जिंटा उनकी पत्नी के रूप में नजर आई थीं. हालांकि इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद भैयाजी सुपरहिट बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था. कॉमेडी और एक्शन से इस भरपूर फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला था.

प्रीति जिंटा और सनी देओल की फिल्में

सनी देओल और प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर एक साथ कई बार धमाल मचा चुके हैं. 2001 में उनकी फिल्म फर्ज आई थी, इसके बाद द हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. इसके बाद 2018 में दोनों भैयाजी सुपरहिट में एक साथ नजर आए थे. अब दोनों राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म लाहौर 1947 में एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे.

बेहद खास है लाहौर 1947 की कहानी

लाहौर 1947 फिल्म भारत पाकिस्तान के बंटवारे के दौर की कहानी पर आधारित है, जिसमें देशभक्ति, दर्द, रिश्तों का टूटना और उस समय के हालात को दिखाया जाएगा. सनी देओल हमेशा से देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म बॉर्डर-2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. वहीं, लाहौर 1947 के जरिए प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. अब देखना ये होगा कि आखिरी फिल्म भैया जी सुपरहिट की नाकामी के बाद सनी और प्रीति की जोड़ी को दर्शक कितना पसंद करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Preity Zinta, Sunny Deol Lahore 1947, Lahore 1947 Movie, Lahore 1947 Budget, Lahore 1947 Cast, Lahore 1947 Aamir Khan, Sunny Deol News, Sunny Deol Border 2 Collection, Sunny Deol Age, Sunny Deol Wife, Sunny Deol Son, Sunny Deol Dharendra, Dharmendra Death, Preity Zinta Instagram, Preity Zinta Age, Preity Zinta Kids, Preity Zinta News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com