विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2020

Chhapaak Box Office Collection Day 9: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने 9वें दिन की धाकड़ कमाई, कमाए इतने करोड़

Chhapaak Box Office Collection Day 9 : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने नौवें दिन भी धाकड़ कमाई जारी है.

Chhapaak Box Office Collection Day 9: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने 9वें दिन की धाकड़ कमाई, कमाए इतने करोड़
Chhapaak Box Office Collection Day 9 : दीपिका की फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
  • दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने की शानदार कमाई
  • दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म
  • फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली:

Chhapaak Box Office Collection Day 9: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं, 'छपाक' बेहतरीन कहानी और शानदार एक्टिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर सकी है लेकिन फिल्म धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर जारी रखे हुए हैं. दीपिका पादुकोण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपने कदमों को जमाने की कोशिश कर रही है. लेकिन 'छपाक (Chhapaak Box Office  Collection)' की रफ्तार समय के साथ सुस्त पड़ती जा रही है. फिल्म को शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने शनिवार को 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस हिसाब से फिल्म ने पिछले नौ दिनों में 33 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.

Tanhaji Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म ने वीकेंड पर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़


फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक (Chhapaak Box Office Collection)' ने निराश किया है और पहला हफ्ता काफी कमजोर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म का दूसरा हफ्ता काफी मुश्किल रहने वाला है. 'छपाक' ने शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़, सोमवार को 2.35 करोड़, मंगलवार को 2.55 करोड़, बुधवार को 2.61 करोड़ रुपये, गुरुवार को 2.55 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

'बाहुबली' के डायरेक्टर SS Rajamouli की फिल्म 'RRR' की रिलीज डेट बदली, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

छपाक (Chhapaak)' की कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की है. जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है. मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी) हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhapaak Box Office Collection Day 9, Chhapaak Collection, Chhapaak Box Office Collection, Deepika Padukone, Deepika Padukone Film, Chhapaak Bumper Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com