- 'छपाक' की शानदार ओपनिंग
- पहले दिन कमाए इतने करोड़
- दीपिका पादुकोण की शानदार एक्टिंग
Chhapaak Box Office Collection Day 1: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है. फिल्म को लेकर पहले ही दर्शकों में क्रेज था. तरण आदर्श ने यह जानकारी दी है कि इस फिल्म ने पहले दिन 4.77 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस हिसाब से 'छपाक' ने बेहतरीन शुरुआत की है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि शविवार और रविवार को यह फिल्म और भी शादार कमाई करेगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है और वो उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
शख्स ने सारा अली खान का हाथ चूमने की कोशिश की, तभी आया बॉडीगार्ड और फिर... देखें Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#Chhapaak is ordinary on Day 1... Collects well at select high-end multiplexes... Biz at Tier-2 and 3 cities and also mass circuits is way below the mark... Growth on Day 2 and 3 crucial for a respectable weekend total... Fri ₹ 4.77 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 11, 2020
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जाता है. 'छपाक (Chhapaak)' का कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है. जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है. मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी). इस तरह फिल्म की कहानी कहीं भी अत्यधिक नाटकीय नहीं होती और मालती के संघर्ष और इच्छाशक्ति की ओर इशारा करती है. इस तरह मेघना गुलजार ने पूरी कहानी को कहीं भी उपदेशात्मक नहीं होने दिया है. यही बात 'छपाक' की खासियत भी बनकर उभरती है.
सलमान खान ने किया नई फिल्म का ऐलान, तो बॉलीवुड एक्टर बोले-अक्षय कुमार को कॉपी...
'छपाक (Chhapaak)' की ताकत जहां दिल छू लेने वाली इसकी कहानी है तो इसी इमोशनल कहानी को पॉवरफुल अंदाज में पेश करने वाली दीपिका पादुकोण की एक्टिंग इसकी जान है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बहुत ही मजबूती के साथ मालती के कैरेक्टर को परदे पर जिया है, और मालती की जिंदगी की हर बारीकी को पकड़ने की कोशिश की है. फिर वह चाहे मालती का दर्द हो, खुशी हो या कोर्ट कचहरी या जिंदगी की जंग हो, हर मोर्चे पर दीपिका पादुकोण ने दिल जीता है. विक्रांत मैसी ने भी सधी हुई एक्टिंग के जरिये दीपिका पादुकोण का अच्छा साथ दिया है.
VIDEO: Chhapaak Movie Review: Deepika Padukone की पावरफुल एक्टिंग है 'छपाक'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं