विज्ञापन

‘छावा’ को एआर रहमान ने बताया था 'बांटने वाली फिल्म', फिल्म के डायरेक्टर बोले-लोगों को सही और गलत में फर्क पता है

छावा को लेकर दिए ए. आर रहमान के बयान पर अब फिल्म के डायरेक्टर ऋषि ने रिएक्ट किया है. उन्होंने सिंगर के इस बयान पर काफी हैरान जताई.

‘छावा’ को  एआर रहमान ने बताया था 'बांटने वाली फिल्म', फिल्म के डायरेक्टर बोले-लोगों को सही और गलत में फर्क पता है
विक्की कौशल की ‘छावा’ को ए.आर रहमान ने बताया था बांटने वाली फिल्म
नई दिल्ली:

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सिंगर और म्यूजिशियन में से एक माने जाने वाले ए.आर रहमान पिछले कुछ वक्त से अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं. बीते दिनों उनके दो बयानों ने काफी तूल पकड़ा. एक, जब उन्होंने बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर अपनी राय पेश की तब उनकी काफी आलोचना हुई. दूसरा, जब उन्होंने विक्की कौशल की फेमस फिल्म ‘छावा' को ‘बांटने वाली' फिल्म बताया, तब लोगों ने उनके इस बयान पर कड़ा विरोध जताया. अब  फिल्म डायरेक्टर ने रहमान के ‘छावा' को दिए बयान पर रिएक्शन दिया है. डायरेक्टर का कहना है कि वो सिंगर के इस बयान से काफी हैरान हैं.

'स्क्रीन टाइम किसी की सोच बदल सकता है'

जूम को दिए इंटरव्यू में फिल्म डायरेक्टर ऋषि विरमानी ने कहा ‘इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि सिर्फ कुछ घंटों का स्क्रीन टाइम किसी इंसान की पूरी सोच को बदल सकता है. रही बात विभाजित करने की तो ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है, और लोग बहुत समझदार हैं. क्या आपको सच में लगता है कि फिल्म से लोग बहक जाएंगे. लोगों को सही और गलत में फर्क पता है'.

ये भी पढ़ें-  Border 2 Box Office Collection Day 3: 1300 करोड़ी धुरंधर, 800 करोड़ी छावा से आगे निकली बॉर्डर 2, इंडिया के सबसे बड़े एक्शन स्टार बने 68 साल के सनी देओल

‘छावा' कr जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सक्सेस पर बात करते हुए विरमानी ने कहा, ‘मैंने काफी समय बाद ऑडियंस और किसी फिल्म के बीच इतना मजबूत कनेक्शन देखा था. फिल्म देखने वालों में गर्व और उम्मीद की भावना थी, जिस वजह से इस फिल्म को पसंद किया गया. छत्रपति संभाजी महाराज को एक सिनेमाई ट्रिब्यूट बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था'.

ए.आर रहमान ने क्या कहा था?

दरअसल, बीबीसी एशियन को दिए एक इंटरव्यू में ए.आर रहमान ने ‘छावा' के बारे कहा था ‘ये एक बांटने वाली फिल्म है. मुझे लगा था इस फिल्म का असली मकसद बहादुरी दिखाना था. मैंने डायरेक्टर से पूछा भी था, 'उन्हें इस फिल्म में मेरी क्या जरूरत थी?' तब उन्होंने जवाब दिया था 'हमें इस फिल्म में सिर्फ आपकी ही जरूरत है. ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है. लेकिन लोग निश्चित रूप से बहुत समझदार हैं. उनके अंदर एक चीज होती है जिसे अंदर की आवाज कहते हैं जो जानती है कि सच क्या है और हेराफेरी क्या है'

ये भी पढ़ें- छावा और धुरंधर की बॉक्स ऑफिस सक्सेस पर विक्की कौशल का जवाब, बोले- देशभक्ति को फॉर्मूला कहना बेइज्जती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com