Chhaava Movie Review In Hindi: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी स्टारर की लेटेस्ट फिल्म छावा वेलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं छावा दर्शकों को मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के गहन और मनोरंजक जीवन से रू-ब-रू कराती है. ‘छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में और अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका में दिख रहे हैं.
फिल्म अजय देवगन की आवाज से शुरू होती है. छावा की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी से जुड़ी है. फिल्म में दिखाया गया है कि शिवाजी के निधन के बाद किस तरह संभाजी महाराज औरंगजेब की नाक में दम कर देते हैं. औरंगजेब का एकमात्र लक्ष्य है, संभाजी को पकड़ना. इस तरह संभाजी अपने युद्ध् लड़ते हैं और औरंगजेब का जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. जिसकी शुरुआत बुरहानपुर से होती है. छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं लेकिन लक्ष्मण उतेकर ने ऐसी फिल्म बनाई है जिसमें संभाजी की वीरता तो है, लेकिन वो वजहें नहीं हैं जो दर्शक को उनसे जोड़ सके. फिर फिल्म के कई सीन कई दूसरी फिल्मों से देखे हुए लगते हैं. फिर चाहे दिव्या दत्त का हाथ से दीया बुझाना हो या फिर जमीन फाड़कर योद्धाओं का बाहर निकलना. कहानी कनेक्शन नहीं बना पाती है बाकी कैरेक्टर स्थापित भी नहीं हो पाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्टिंग की बात करें तो विक्की कौशल ने अपना सबकुछ इस फिल्म में झोंक दिया है. अब फिल्म उनकी है, बड़ा बजट है और प्रोड्यूसर्स ने इतना बड़ा दांव खेला है तो यह उनके लिए करना जरूरी भी था. उनका काम अच्छा है, लेकिन उनका डायलॉग डिलिवरी एक दो मौकों को छोड़कर रोंगटे खड़े नहीं करती है. फिर उनकी डायलॉ्ग डिलिवरी देखकर हमें बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर की याद आ जाती है तो मराठा योद्धा के किरदार में पहले ही छा चुका है. औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना छा गए हैं. विक्की कौशल जहां फिल्म में अतिउत्साह में नजर आते हैं, वहीं अक्षय खन्ना की शांत और संयम भरी एक्टिंग कमाल की है. रश्मिका मंदाना का काम ठीक-ठाक है. विनीत कुमार सिंह खूब जमे हैं.
छावा में संभाजी महाराज की वीरता को प्रणाम है. लेकिन यह कई ऐसी खामियां समेटे है जो इमोशनल कनेक्ट बनाने की राह में रोड़ा अटकाती हैं. इसका अंत लंबा कर दिया गया है, जिस तरह का दर्द और बलिदान दिखना चाहिए था, मिसिंग है. एक्शन में कई खामियां है. एक जगह साफ दिख जाता है कि तलवार गर्दन में नहीं घुसी बल्कि गले के दूसरी साइड है. फिर वहीं एक सीन में तो मरने वाला योद्धा गर्दन टेढ़ी कर तलवार को थामे है. छावा देखते हुए जेहन में यही सवाल आता है कि इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया होता तो...
रेटिंग: 2.5/5 स्टार
निर्देशक: लक्ष्मण उतेकर
कलाकार: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं