विज्ञापन
This Article is From May 06, 2022

कृतिका सेंगर फिल्म में रोल के लिए पंकज धीर से मिली तो बना लिया बहू, ऐसी है थांगाबली और टीवी की लक्ष्मीबाई की लव स्टोरी

एक्टर निकितिन धीर यानी थांगाबली की रियल लाइफ वाइफ टीवी की झांसी की रानी  कृतिका सेंगर हैं.  

कृतिका सेंगर फिल्म में रोल के लिए पंकज धीर से मिली तो बना लिया बहू, ऐसी है थांगाबली और टीवी की लक्ष्मीबाई की लव स्टोरी
पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर वाइफ कृतिका के साथ
नई दिल्ली:

पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर पापा की तरह ही फिल्म औऱ टीवी शोज में नाम कमा रहे हैं. यही नहीं अपनी कद काठी- काठी लुक और एक्टिंग के दम पर विलेन के रोल में हिट हैं. दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में वह शाहरुख खान से दो दो हाथ करते दिखे थे. थंगाबली के रोल में उन्हें बेहद पसंद किया गया था. हम बता रहे हैं उनकी लवस्टोरी के बारे में, जो कि एक अरेंज मैरिज से शुरू होती है. एक्टर निकितिन धीर यानी थांगाबली की रियल लाइफ वाइफ टीवी की झांसी की रानी  कृतिका सेंगर हैं.  


निकितिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस में विलेन के रोल में नजर आए थे. फिल्म रिलीज होने के काफी समय बाद तक वह ऑनलाइन सबसे अधिक खोजे जाने वाले सेलेब्स में से एक हैं. वहीं कृतिका तब टीवी पर झांसी की रानी में लक्ष्मी बाई के रोल में थीं. निकितिन और कृतिका एक-दूसरे को काम के जरिए जानते थे, लेकिन तब एक दूसरे से मिले नहीं थे. 

पापा के पंकज धीर ने निकितिन को कृतिका से मिलाया

2014 में जब निकितिन के पिता एक्टर पंकज धीर अपने निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म पर काम कर रहे थे, तब कृतिका ऑडिशऩ देने आई थी. पंकज ने ना सिर्फ फिल्म में लीड रोल के लिए बल्कि निकितिन के लिए भी उनका सेलेक्शन कर लिया. पंकज कृतिका से बेहद प्रभावित थे और उन्हें लगा कि वह उनके बेटे के लिए एकदम सही जोड़ी होंगी. उन्होंने एक्ट्रेस से इस बारे में बात की और इसके बाद उऩके पेरेंट्स से मिले. इस तरह निकितिन और कृतिका पहली बार मिले थे. बाद में एक्ट्रेस ने कहा, "पंकज अंकल और निकितिन के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है और हम यानी निकितिन और मैं एक-दूसरे को पसंद करने लगे." वहीं निकितिन ने बताया, "कृतिका एक पारिवारिक लड़की है. साथ ही, उसमें वो सबकुछ हैं जो मैं अपनी लाइफ पार्टनर में चाहता था. मुझे एक ऐसी लड़की चाहिए थी, जो  ईमानदार हो, जिसमें धैर्य हो और एक मजबूत व्यक्तित्व की हो".  

डेटिंग के बाद की शादी 

 निकितिन और कृतिका ने शादी करने से पहले कुछ समय तक डेट किया. एक इंटरव्यू में निकितिन ने कहा, "मैं साउथ अफ्रीका में था और वह मुंबई में थी और हम व्हाट्सएप पर बात करते थे. मुझे लगा कि मुझे शादी करने से पहले बहुत कुछ करना है और खुद को साबित करना है, लेकिन उसने मुझे समझाया कि हमें जीवन में बहुत कुछ करना है और ऐसा हमेशा रहेगा. मैंने उससे पूछा कि क्या वह तैयार है, न केवल जीवन में अच्छी चीजों  के लिए बल्कि मुश्किलों का भी सामना करने के लिए. उसने एक पल में कहा हां. और वो पल रियल था."

शादी में शामिल हुए थे बड़े सितारे

 अप्रैल 2014 में एंगेजमेंट के छह महीने बाद 3 सितंबर को कृतिका और निकितिन ने शादी कर ली. इस शादी में हेमा मालिनी, कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी, रोनित रॉय, मानसी जोशी, करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू, गौहर खान, कुशाल टंडन, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, और मुग्धा गोडसे जैसे सेलेब्स ने हिस्सा लिया.

मां बनने वाली हैं कृतिका

बता दें कि कृतिका और निकितिन पेरेंट्स बनने वाले हैं और कृतिका ने बेबी बंप के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. फोटो में निकितिन भी उनके साथ दिख रहे है.  

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kratika Sengar, Kratika Sengar Nikitin Dheer, Nikitin Dheer, Nikitin Dheer Biography, Nikitin Dheer Height, Nikitin Dheer Instagram, Nikitin Dheer Marriage, Nikitin Dheer Movie, Nikitin Dheer Movies, Nikitin Dheer Photo Video, Nikitin Dheer Sooryavanshi, Nikitin Dheer Wife, Nikitin Dheer Kratika Sengar Photo, Nikitin Dheer Kid, Nikitin Dheer With Wife, Nikitin Dheer Father, Nikitin Dheer Pankaj Dheer, Nikitin Dheer Family, All Movies, Pankaj Dheer, Pankaj Dheer Aks Shivdutt, Pankaj Dheer Chandrakanta, Pankaj Dheer Son, Nikitin Dh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com