विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2019

नदी किनारे खड़ी थी लड़की तभी उसके डॉगी ने किया कुछ ऐसा...सेलेब्रिटी शेफ ने शेयर किया Video

सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) ने यह वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

नदी किनारे खड़ी थी लड़की तभी उसके डॉगी ने किया कुछ ऐसा...सेलेब्रिटी शेफ ने शेयर किया Video
विकास खन्ना (Vikas Khanna) ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
  • विकास खन्ना ने शेयर किया यह वीडियो
  • वीडियो में बच्ची को बचाता दिखा डॉगी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'मास्टर शेफ-2' के होस्ट रह चुके विकास खन्ना (Vikas Khanna) अपने कुकिंग टैलेंट के लिए काफी जाने जाते हैं. इसके साथ ही विकास खन्ना (Vikas Khanna) भारत के टॉप शेफ्स में से एक हैं. विकास खन्ना (Vikas Khanna) एक शेफ होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डायरेक्टर और लेखक भी हैं. हाल ही में विकास खन्ना (Vikas Khanna) ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक भावनात्मक वीडियो साझा किया. विकास खन्ना (Vikas Khanna) द्वारा शेयर किए वीडियो में एक डॉगी बच्ची की जान बचाते नजर आ रहा है. यह वीडियो इतना शानदार है कि इसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा और यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. 

'फादर्स डे' के दिन निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के पिता के लिए लिखा ऐसा संदेश, पढ़कर रो पड़ीं 'देसी गर्ल'

'मास्टर शेफ के जज' रह चुके विकास खन्ना (Vikas Khanna) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बच्ची का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में बच्ची के हाथ से बॉल गिरकर पानी में चली जाती है, जिसे निकालने के लिए बच्ची पानी की तरफ जाती है. लेकिन तभी उसका डॉगी बच्ची की फ्रॉक पकड़कर उसे पीछे की तरफ ले आता है, जिससे वह पानी में न गिर जाए. इसके बाद वह डॉगी खुद पानी में जाकर उस बच्ची के लिए बॉल निकाल लाता है. इस वीडियो में इंसान और जानवर के बीच गहरे रिश्ते को भी दिखाया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए विकास खन्ना ने लिखा 'इस वीक की शुरुआत में ही सबसे प्यारा वीडियो, मेरे व्हाट्सएप ग्रुप का धन्यवाद.'

सलमान खान पर इस बॉलीवुड सिंगर ने साधा निशाना, बताया- 'कागजी टाइगर'

बता दें कि विकास खन्ना (Vikas Khanna) एक सेलेब्रिटी शेफ हैं, उन्होंने 'मास्टरशेफ इंडिया' का सीजन 2 होस्ट और जज रह चुके हैं. इसके साथ ही विकास खन्ना ने 'फॉक्स लाइफ' चैनल पर आने वाले 'ट्विस्ट ऑफ टेस्ट' के भी चार सीजन होस्ट किए हैं. कुकिंग किंग विकास खन्ना ने होली किचंस नाम से एक डॉक्युमेंट्री सीरीज भी प्रोड्यूस की है. इतना ही नहीं, विकास खन्ना ने फिल्म 'द लास्ट कलर' के जरिए बतौर डायरेक्टर भी डेब्यू किया है. इस फिल्म की कहानी बनारस पर आधारित है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Khanna, Master Chef India, Viral Video, Dog Rescue Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com