विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

Box-Office Collection: जानें दूसरे दिन कितनी दमदार साबित हुई अक्षय की 'टॉयलेट'

11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा' ने दो दिनों में 30.20 करोड़ रु. कमा लिए हैं.

Box-Office Collection: जानें दूसरे दिन कितनी दमदार साबित हुई अक्षय की 'टॉयलेट'
फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है.
  • पहले दिन 13 तो दूसरे दिन 'टॉयलेट' ने कमाए 17 करोड़ रु.
  • 22 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दो दिनों में बटोरे 30.20 करोड़ रु.
  • कमाई में अक्षय कुमार का 80 फीसदी हिस्सा रहेगा
मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ने रिलीज के दूसरे दिन धमाकेदार बिजनेस किया है. फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में 30.20 करोड़ रु. कमा लिए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. शनिवार को फिल्म ने 17.10 करोड़ रु. कमाए.

अक्षय और भूमि पेडनेकर स्टारर स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.10 करोड़ रु. की कमाई की है. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी सराहा है. दो दिन के वीकेंड के अलावा जन्माष्टमी और 15 अगस्त की छुट्टियां भी अक्षय की इस फिल्म को तोहफे में मिली हैं.  इस फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि फिल्म का बजट 22 करोड़ रु. है और इसे कमाने के बाद फिल्म से होने वाली कमाई में अक्षय का 80 फीसदी हिस्सा रहेगा. इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही लागत निकाल ली है.



ये भी पढ़ें: मॉम ऐश्वर्या दे रहीं भाषण तो उनके आगे-पीछे घूमती दिखी बेटी आराध्या

'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' खुले में शौच की समस्या को लेकर है और अक्षय कुमार की इस फिल्म में सामाजिक संदेश को मनोरंजन के साथ काफी अच्छे ढंग से पेश किया गया है. कहानी केशव और जया की है. केशव के घर में शौचालय नहीं है और जया खुले में शौच नहीं जा सकती. इसी को लेकर पूरी कहानी केंद्रित है.

ये भी पढ़ें: नए आइटम नंबर से तहलका मचाने को तैयार सनी लियोन, देखें Pics

फिल्म के संवाद बहुत ही जबरदस्त हैं जो गुदगुदाते हुए बात कह जाते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, सुधीर पांडेय, शुभा खोटे और अनुपम खेर ने अहम भूमिका निभाई है. रविवार समेत आने वाले दो फिल्म के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toilet Ek Prem Katha, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com