विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

सेंसर बोर्ड फिर हुआ संस्कारी, कहा-टीवी पर दिखाने लायक नहीं है जरीन खान का यह गाना

पहलाज निहलाणी के जाने के बाद गीतकार और एड गुरु प्रसून जोशी सेंसर बोर्ड की कमान संभाल चुके हैं. लेकिन उनके तेवर भी कुछ अलग नहीं लग रहे

सेंसर बोर्ड फिर हुआ संस्कारी, कहा-टीवी पर दिखाने लायक नहीं है जरीन खान का यह गाना
अक्सर-2 के सॉन्ग में जरीन खान
  • अनंत महादेवन ने की है डायरेक्ट
  • जरीन खान हैं लीड रोल में
  • सेंसर ने अपनाया कड़ा रुख
नई दिल्ली: पहलाज निहलाणी के जाने के बाद गीतकार और एड गुरु प्रसून जोशी सेंसर बोर्ड की कमान संभाल चुके हैं. उनकी टीम ने कम करना शुरू भी कर दिया है. जरीन खान की फिल्म ‘अक्सर-2’ के सॉन्ग ‘आज जिद’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने टीवी के दर्शकों के लिए अनुचित बताया है. सेंसर बोर्ड के फैसले से नाखुश फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन कहते हैं, “आज जिद गाना काफी मेलॉडियस है और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सेंसर बोर्ड को इसमें क्या और कैसे अनुचित लग रहा है." हालांकि इस सॉन्ग को यूट्यूब पर एक करोड़ व्यू मिल चुके हैं.

 
यह भी पढ़ेंः Dance Plus 3 Finale: फिनाले से पहले जान लें आखिर किसने जीती Dance Plus 3 की ट्रॉफी...

उन्होंने कहा, “जब हम फिल्म के इस ट्रैक पर काम कर रहें थे. मुहम्मद रफी साब के गाए और संजीव कुमार पर फिल्माए गए दस्तक फिल्म के गाने, तुमसे कहूं इक बार का रेफरेंस लिया गया. दिवंगत संगीतकार मदन मोहन ने यह सुरीला ट्रैक बनाया था. मुझे लगता हैं कि  फिल्म अक्सर-2 के ‘आज जिद’ गाने में कुछ भी ऐसा नहीं है जो अश्लील या भद्दा हो. गीतों को फिल्म के संदर्भ में देखना चाहिए. उसका कोई अलग मतलब नहीं निकालना चाहिए. उम्मीद करता हूं कि बोर्ड के सदस्य अपने फैसले पर फिर विचार करें. फिल्म प्रमोशन में इस गाने का काफी महत्व है.” ‘अक्सर-2’ का म्यूजिक मिथून ने कंपोज किया है और फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Censor Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com