विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2019

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुरादाबाद में केस दर्ज, जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुरादाबाद में केस दर्ज, जानें क्या है मामला
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
  • सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • सोनाक्षी समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज
  • धोखाधड़ी के मामले में दर्ज हुआ केस
नई दिल्ली:

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में 24 नवंबर को दी गई एक शिकायत के आधार पर एक दिन पहले ही यह मामला दर्ज किया गया. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को पिछले साल 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी. इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 37 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम भी ली थी. आरोप है कि पैसा लेने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) न तो कार्यक्रम में पहुंचीं और न ही प्रस्तुति दी.

इससे नाराज आयोजकों ने नवंबर में धोखाधड़ी की शिकायत की थी. अब शिकायत पर सोनाक्षी समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. आपको बता दें कि पिछले दिनों ऐसे ही एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को 3 महीने की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने उन्हें 5 करोड़ रुपये का लोन न चुकाने के मामले में यह सजा सुनाई थी. दरअसल, राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा ने साल 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए यह लोन लिया था.  

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में

VIDEO: राजपाल यादव पर करीब 12 करोड़ का जुर्माना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Case Against Sonakshi Sinha, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com