Valentine's Day Celebrations Live Updates: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. यह दिन प्यार, रोमांस, स्नेह और प्रेम का प्रतीक है. इस दिन एक दूसरे को पसंद करने वाले लाल गुलाब, चॉकलेट, गिफ्ट्स, कार्ड्स और प्रेम का इजहार करके इमोशंस का इजहार करते हैं. इसकी शुरुआत प्राचीन रोमन काल से जुड़ी है, जहां लूपर्कालिया नामक उत्सव फरवरी में उर्वरता और वसंत के आगमन पर मनाया जाता था. बाद में, इसे संत वैलेंटाइन के नाम से जोड़ा गया. संत वैलेंटाइन एक पादरी थे, जिन्होंने रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के सैनिकों की शादी पर रोक के खिलाफ जाकर गुप्त विवाह करवाए. इसके लिए उन्हें 14 फरवरी को मार डाला गया. उनकी शहादत की याद में 5वीं शताब्दी में पोप गेलैसियस ने इस दिन को संत वैलेंटाइन दिवस घोषित किया. 14वीं शताब्दी से यह प्रेम से जुड़ गया.
हर किसी के लिए इश्क के अलग-अलग मायने होते हैं. कोई सादगी भरी मोहब्बत चाहता है तो किसी को पसंद आता है फिल्मी लव. हमारे फिल्मों और टीवी की दुनिया से जुड़े सितारे भी कुछ ऐसी ही मोहब्बत चाहते हैं. आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है और कैसे सेलिब्रेट किया जा रहा है.
Valentines Day Celebrations Live Updates | वैलेंटाइन डे 2026 सेलिब्रेशंस लाइव अपडेट्स
Valentine's Day Celebrations Live Updates: 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के एक्टर नितिन बाबू ने बताया, प्यार हमेशा परफेक्ट नहीं होना चाहिए
Valentine's Day 2026: 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में चिराग पटेल का किरदार निभाने वाले नितिन बाबू ने साझा किया, 'प्यार हमेशा नाटकीय या परफेक्ट तस्वीर जैसा नहीं होना चाहिए. कभी-कभी यह उतना ही सरल होता है जितना किसी के लिए मौजूद रहना, बिना किसी निर्णय के सुनना और उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ देना. मैं मानता हूँ कि वैलेंटाइन डे उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने की एक खूबसूरत याद दिलाता है जो आपके जीवन को बेहतर बनाते हैं, चाहे वह सबसे छोटे तरीकों से ही क्यों न हो. चाहे परिवार हो, दोस्त हो या कोई खास व्यक्ति, प्यार निरंतरता, विश्वास और सच्ची देखभाल के बारे में है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं जो मुझे जमीन से जुड़े रखते हैं और मुझे याद दिलाते हैं कि असली प्यार कैसा दिखता है.'
Valentine's Day Celebrations Live Updates:जानें सुम्बुल तौकीर के लिए क्या हैं वैलेंटाइन डे के मायने
Valentine's Day 2026: इत्ती सी ख़ुशी में अन्विता की भूमिका निभा रहीं सुम्बुल तौकीर खान ने साझा किया, 'मेरे लिए वैलेंटाइन डे सिर्फ प्यार के बारे में नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक ईमानदारी और सचमुच समझे जाने की भावना के बारे में है. प्यार उन लोगों में मिलता है जो आपके सबसे कठिन समय में आपके साथ खड़े रहते हैं, जो आपकी छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाते हैं और जो आपको बिल्कुल वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे आप हैं. मैंने सीखा है कि प्यार की शुरुआत खुद के प्रति दयालु होने और अपनी यात्रा को महत्व देने से होती है. जब आप ऐसा करते हैं, तो हर रिश्ता, चाहे परिवार, दोस्त या साथी के साथ हो, और भी सार्थक बन जाता है. इस वैलेंटाइन डे पर, मैं अपने चारों ओर मौजूद हर रूप के प्यार के लिए आभार चुन रही हूं.'

Celebs Valentine Day 2026: शमिता शेट्टी ने बताया वेलेंटाइन डे प्लान
47 वर्षीय एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, जो शिल्पा शेट्टी की बहन हैं. उन्होंने अपना वैलेंटाइन डे की प्लानिंग फैंस के साथ शेयर की है.
Bollywood Superhit Love Story: पहली फिल्म में बने भाई-बहन, दूसरी में प्यार करने वाले और फिर हुई शादी
ये दिलचस्प कहानी है साउथ सिनेमां की सुपरहिट जोड़ी जयराम और पार्वती की. साल 1988 में रिलीज हुई अपरन में दोनों पहली बार साथ दिखे, जहां पार्वती ने जयराम की बहन का रोल निभाया. ये जयराम की डेब्यू फिल्म थी, जबकि पार्वती पहले से बड़ी स्टार थीं. किसी ने नहीं सोचा था कि यही ऑनस्क्रीन भाई-बहन आगे चलकर असली जिंदगी में लाइफ पार्टनर बनेंगे. लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था.
Bollywood Superhit Love Story: देव आनंद ने लगाई सुरैया के लिए जान की बाजी, हिंदी सिनेमा की अमर प्रेम कहानी
Dev Anand and Suraiya Tragic Love Story: देव आनंद और सुरैया की मुलाकात 1948 में फिल्म 'विद्या' के सेट पर हुई. उस समय सुरैया बॉलीवुड की सेंसेशनल सिंगिंग स्टार थीं. वह अपनी मधुर आवाज और खूबसूरती के लिए मशहूर थीं. वहीं, देव आनंद एक नए-नए कलाकार थे, जो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक गाने 'किनारे किनारे चले जाएंगे' की शूटिंग हो रही थी. नाव पलट गई और सुरैया पानी में डूबने लगीं. देव आनंद ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और उन्हें बचा लिया. इस तरह दोनों में प्यार हुआ, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो मिलकर भी बिछड़ गए देव आनंद और सुरैया....
(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Bollywood Celebrate Valentine's Day 2026 LIVE: शशि कपूर और जेनिफर की प्रेम कहानी, दिल छू लेगा दोनों का प्रेम
Bollywood Superhit Love Story: पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि सिनेमा के सबसे रोमांटिक सितारों में से एक थे. 70 और 80 के दशक में उनकी मुस्कान और मासूमियत ने लाखों दिल जीते. लेकिन परदे पर प्यार की मिसाल बनने वाले शशि कपूर की असली जिंदगी की प्रेम कहानी बेहद दर्दनाक रही. शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर केंडल से पृथ्वी थिएटर में हुई थी. जहां वो अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ काम कर रहे थे. जेनिफर भी एक अंग्रेज थिएटर आर्टिस्ट थीं और दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली. ये शादी उस दौर में खास थी. जब विदेशी लड़की से मैरिज कर पाना आसान नहीं था. लेकिन शशि और जेनिफर ने समाज की परवाह किए बिना एक दूसरे को चुना. उनके तीन बच्चे हुए, कुणाल, करण और संजना. जेनिफर सिर्फ वाइफ ही नहीं. बल्कि शशि कपूर की सबसे बड़ी ताकत और सहारा थीं.
(पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Bollywood Superhit Love Story: अरशद वारसी ने पत्नी से दिल की बात निकलवाने के लिए पिलाई ड्रिंक, अरशद-मारिया की प्रेम कहानी
पर्दे पर मजाकिया दिखने वाले अरशद वारसी असल जिंदगी में अपनी लव लाइफ को लेकर बेहद संजीदा है. शादी के इतने साल बाद भी अरशद अपनी पत्नी मारिया गॉरेटी से बहुत प्यार करते हैं और उनकी बहुत इज्जत करते हैं. अरशद इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने धर्म से अलग धर्म की लड़की से शादी की और बखूबी निभाई भी. ये बात तो आप सभी जानते हैं कि अरशद मुस्लिम हैं और मारिया ईसाई हैं, लेकिन दोनों का कपल बेहद क्यूट है. चलिए वैलेंटाइंस वीक के इस मौके पर हम आपको अरशद और मारिया की क्यूट सी लव स्टोरी बताते हैं कि कैसे एक जज, एक कंटेस्टेंट पर अपना दिल दे बैठे थे और फिर बात शादी तक पहुंच गई.
(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)