विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2024

ऋतिक के कहलाए हमशक्ल, प्रियंका के साथ किया डेब्यू, अब हरमन बावेजा को 16 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा ने साल 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उस वक्त उनके लुक्स को देख उन्हें ऋतिक रोशन का हमशक्ल कहा जाने लगा था. हरमन उस वक्त सच में लुक्स के मामले में बिल्कुल ऋतिक जैसे लगते थे.

ऋतिक के कहलाए हमशक्ल, प्रियंका के साथ किया डेब्यू, अब हरमन बावेजा को 16 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा ने साल 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उस वक्त उनके लुक्स को देख उन्हें ऋतिक रोशन का हमशक्ल कहा जाने लगा था. हरमन उस वक्त सच में लुक्स के मामले में बिल्कुल ऋतिक जैसे लगते थे. लुक्स के साथ ही हरमन का डांस भी ऋतिक रोशन से काफी मिलता जुलता था. ऋतिक की तरह दिखने और प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू करने के बावजूद हरमन बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा सके. लंबे ब्रेक के बाद जब हरमन को बीते साल हंसल मेहता की वेब सीरीज स्कूप में देखा गया तो लोग हैरान रह गए. हरमन को आज देख पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है.

इन फिल्मों में किया काम

प्रियंका चोपड़ा के साथ साल 2008 में लव स्टोरी 2050 में नजर आने के बाद हरमन कुछ और फिल्मों में नजर आए. प्रियंका के साथ ही वह फिल्म व्हाट्स योर राशि में दिखे. फिर 2009 में विक्ट्री और 2014 में फिल्म ढिश्कियाऊं में नजर आए. हालांकि हरमन को वो पॉपुलैरिटी नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थीं. सालों बाद जब उन्हें दर्शकों ने ओटीटी पर देखा जो पहचान नहीं सके. उनका लुक काफी बदल गया है. वजन बढ़ने के साथ ही उनके चेहरे पर उम्र का असर भी दिखने लगा है.

इस फिल्म में आ सकते हैं नजर

खबरों की मानें तो हरमन बावेजा को आने वाले समय में एक बड़ा ऑफर मिलने जा रहा है. खबर है कि नितेश तिवारी की रामायण में हरमन विभीषण का किरदार निभा सकते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी श्रीराम और सीता के किरदार में दिखेंगे. 

ये भी देखें: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harman Baweja, Harman Baweja Photo, Harman Baweja Latest Photo, Harman Baweja Age, Harman Baweja Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com