शादियों में दूल्हा-दुल्हन की अजीबोगरीब तरीके की एंट्री वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. किसी में रोप से लटक कर तो किसी में जमीन को चीर कर दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचते हैं. लेकिन एक हालिया वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के ऐसे अजीबोगरीब फोटोशूट का नजारा दिख रहा है, जिसे देख आप सिर पकड़ लेंगे और कहेंगे कि भला अपनी शादी में ऐसा कौन करता है. शादियों में हो रही नई नई एक्सपेरिमेंट का ये नजारा आपको चौंका जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दूल्हा-दुल्हन की स्टंटबाजी
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में दुल्हन के जोड़े में एक लड़की नजर आती है, वहीं लाल रंग की शर्ट पहने उसके साथ एक लड़का है. कैप्शन में इसे वेडिंग फोटोशूट का नया तरीका बताया गया है. वीडियो को देख लगता है, लड़की अपनी शादी में कुछ हटके करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. इसलिए तो शादी का भारी भरकम लहंगा पहन, वह अजीबोगरीब स्टंट करने लगती है. लहंगा पहने सिर पर चुनरी ओढ़े और गहने से लदी दुल्हन के लिबास में ये लड़की कमाल का स्टंट करती है. लड़के के पैरों के सहारे उस पर चढ़ कर वह अपना एक पैर उसकी सिर के नीचे टिकाती है और दूसरा पैर उसके पैरों पर रख, हवा में लटकती हुई सीधी खड़ी हो जाती है.
लोग बोले- देखना हड्डी न टूट जाए
इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और 1 लाख 19 हजार से अधिक लाइक्स आए हैं. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, पापा की परी, पापा के चमगादड़ के साथ उड़ने की कोशिश करते हुए. वहीं दूसरे ने लिखा, बता रही है इसी तरह से छाती पर चढ़ी रहेगी. तीसरे ने लिखा, बस करो हड्डी टूट जाएगी उसकी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं