विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् के विभीषण का नाम आया सामने, साउथ की मशहूर विलेन है ये एक्टर

रामायण में एक किरदार है जिसने रावण की लंका को ढहाने का काम किया था. रावण वध में भी इसका हाथ था. जानते हैं साउथ का मशहूर विलेन 4000 करोड़ की रामायणम् में इस किरदार को निभाने जा रहा है.

4000 करोड़ की रामायणम् के विभीषण का नाम आया सामने, साउथ की मशहूर विलेन है ये एक्टर
4000 करोड़ की रामायण में साउथ विलेन का सबसे अहम किरदार, सीक्रेट आया बाहर
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक नितेश तिवारी की ‘रामायणम्' से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट सामने आया है. दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेता हरिश उत्तमन को इस महाकाव्य में विभीषण का किरदार निभाने के लिए चुना गया है. रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी. इस दो पार्ट वाले प्रोजेक्ट का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है. विभीषण का किरदार रामायण के सबसे अहम किरदारों में से है, ऐसे में साउथ के एक शानदार एक्टर की एंट्री ने इस किरदार को और भी मजबूती दे दी है.

वैसे भी 4000 करोड़ की रामायण का रावण भी साउथ से हैं. इस किरदार को केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश निभा रहे हैं. 

कौन है 4000 करोड़ की रामायण का रावण

हरिश उत्तमन साउथ सिनेमा में लंबे समय से विलेन के किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं. तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में उन्होंने कई यादगार नेगेटिव रोल दिए हैं. कैथी, विक्रम, थानी ओरुवन जैसी फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीता. इस बार वे एक ऐसे किरदार में हैं जो रामायण की कहानी में धर्म और नीति का प्रतीक है.

रावण के वध की वजह बने थे विभीषण

विभीषण रावण के छोटे भाई थे. वे सदाचार और धर्म का पालन करने वाले थे. रावण जब सीता का अपहरण करके लंका ले जाता है, तब विभीषण बार-बार उसे सलाह देते हैं कि सीता को श्रीराम को वापस लौटा दिया जाए. रावण जब उनकी बात नहीं मानता, तो विभीषण लंका छोड़कर श्रीराम की शरण में चले जाते हैं. वे राम की सेना में शामिल होकर लंका की कमजोरियों और रावण की सेना के रहस्यों की जानकारी देते हैं. इसी कारण विभीषण को रावण के वध का अप्रत्यक्ष लेकिन निर्णायक कारण माना जाता है. श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद विभीषण को ही लंका का राजा बनाया था.

अब देखना यह है कि हरीश उत्तमन इस किरदार को किस तरह निभाते हैं. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की अगुवाई में बन रही इस फिल्म में विश्व-स्तरीय विजुअल इफेक्ट्स और भव्य प्रोडक्शन की योजना है. पहला हिस्सा दीवाली 2026 के आसपास आने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Movie, Entertainment, Harish Uthaman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com