विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 12: बॉर्डर 2 ने 12वें दिन की 11वें दिन से ज्यादा कमाई, सनी की मूवी 350 करोड से इतनी दूर

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है. फिल्म का अगला टारगेट 350 करोड़ रुपये है. जानें 12 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Border 2 Box Office Collection Day 12: बॉर्डर 2 ने 12वें दिन की 11वें दिन से ज्यादा कमाई, सनी की मूवी 350 करोड से इतनी दूर
Border 2 Box Office Collection Day 12: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्सन डे 12

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और 3 फरवरी तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गए हैं. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और मोना सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर कदम बढ़ा रही है. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और उन्होंने फिल्में एक्शन और इमोशन का जोरदार छौंक लगाया है. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस के मोर्चे पर पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है. 

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 के मेकर्स टी-सीरीज ने फिल्म के 12 दिन के फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी कर दिए है. आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 ने पहले दिन से लेकर अभी तक कितना कलेक्शन किया है...

  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 32.10 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 40.59 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 57.20 करोड़ रुपये 
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 63.59 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 23.31 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 15.04 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 13.14 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 12.53 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 20.17 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 24.22 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11 6.52 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12 6.69 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन = 315.10 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 का अगला टारगेट 350 करोड़ 

सनी पाजी की फऱिल्म की बात करें तो इसने 12वें दिन 11वें दिन की तुलना में ज्यादा कलेक्शन किया है. फिल्म ने 11वें दिन 6.52 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि 12वें दिन ये कलेक्श 6.69 करोड़ रुपये पर रहा. अगर फिल्म की यही रफ्तार जारी रहती है तो यह आसानी से 350 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को छू सकती है.

बॉर्डर 2 कैसे कमा पाएगी 400 करोड़?

400 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस बात पर डिपेंड करेगा की तीसरा वीकेंड कैसा जाता है. वैसे बॉर्डर 2 के सामने अभी कोई नई चुनौती नहीं है. 13 फरवरी को शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हो रही है. इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. लेकिन 6 फरवरी को कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे रही है, ऐसे में फिल्म एक बार फिर अपना जोर दिखा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2 Box Office Collection 12, Border 2 Box Office Collection, Border 2 Box Office, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com