Entertainment Top 5: 2 फरवरी को मनोरंजन जगत में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर चर्चा में रही. इस फिल्म को ओटीटी पर पाकिस्तान में टॉप ट्रेंड कर रही है. वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार हैं.आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुलाकात की है. यह मुलाकात सिंगर की बतौर प्लेबैक सिंगर संन्यास के बाद है. इसके अलावा रणवीर सिंह ने कहा है कि दीपिका पादुकोण अगर एक्ट्रेस नहीं होतीं तो शानदार वकील बनतीं. इसके अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 कमाई के मामले में हर दिन धूम मचा रही है.
एंटरटेनमेंट टॉप 5 | Entertainment Top 5
पाकिस्तान में 'धुरंधर' | Dhurandhar in Pakistan
धुरंधर 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार रहा था. यही नहीं, फिल्म दुनियाभर के कई देशों में टॉप ट्रेंड कर रही हैं. इसमें भारत भी शामिल है. पाकिस्तानी के ल्यारी टाउन पर आधारित ये फिल्म पाकिस्तान नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग टॉप 10 में किस नंबर पर है. आपको बता दें कि रणवीर सिंह की यह फिल्म पाकिस्तान में टॉप ट्रेंड कर रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अरिजीत सिंह से मिले आमिर खान | Aamir Khan Meets Arijit Singh
बतौर प्लेबैक सिंह अरिजीत सिंह ने संन्यास ले लिया है. उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर डाला है. इन सभी चर्चाओं के बीच आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुलाकात की. उनकी यह मुलाकात किस मकदस से हुई है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 | Mardaani Box Office Collection Day 3
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन दूसरे दिन यह आंकड़ा 6. 25 करोड़ तक पहुंच गया. जबकि तीसरे दिन पिछले दो दिनों के मुकाबले मर्दानी 3 ने सबसे ज्यादा कमाई हासिल की है. मर्दानी 3 ने संडे को 7.25 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 के शोर में हासिल की है. इसके बाद भारत में मर्दानी 3 का नेट कलेक्शन 17.5 करोड़ हो गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दीपिका पादुकोण ने बताया सच | Deepika Padukone
हाल ही में एक बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी ज़िंदगी के एक दिलचस्प पहलू को साझा किया और बताया कि अगर वह अभिनेत्री नहीं होतीं, तो किस पेशे में खुद को देखतीं. दीपिका का मानना है कि अभिनय न होता तो वह इंटीरियर डिज़ाइनर बनतीं. लेकिन उनके पति रणवीर सिंह की राय इससे बिल्कुल अलग है, रणवीर को लगता है कि दीपिका एक बेहतरीन वकील साबित होतीं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Border 2 Box Office Collection
बॉर्डर 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें कई मशहूर वॉर ड्रामा भी शामिल हैं. सनी देओल की बॉर्डर 2 ने ओरिजिनल बॉर्डर समेत सभी बड़ी वॉर फिल्मों से ज्यादा बॉक्स ऑफिस रेवेन्यू कमाया है. सैकनिल्क के मुताबिक अनुराग सिंह की इस वॉर फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 344 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. बॉर्डर 2, 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है, जो इसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म बनाती है और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाती है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं