विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2019

बोमन ईरानी पहली बार करने जा रहे हैं ये काम, अमिताभ बच्चन कुछ यूं आए साथ

हिन्दी फिल्म जगत में दो दशक से अधिक समय तक काम करने के बाद बोमन ईरानी की अब निर्माता और निर्देशक बनने की योजना है.

बोमन ईरानी पहली बार करने जा रहे हैं ये काम, अमिताभ बच्चन कुछ यूं आए साथ
बोमन ईरानी
  • बोमन ईरानी ने खोला प्रोडक्शन हाउस
  • एक्टिंग के अलावा लेखन पर भी नजर
  • प्रोग्राम का अमिताभ बच्चन ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली:

हिन्दी फिल्म जगत में दो दशक से अधिक समय तक काम करने के बाद बोमन ईरानी की अब निर्माता और निर्देशक बनने की योजना है. 59 वर्षीय अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपना प्रोडक्शन बैनर ‘ईरानी मूवीटोन' शुरू किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह दिल से अब भी एक अभिनेता हैं. ईरानी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं हमेशा एक अभिनेता रहूंगा. यह सिर्फ इतना है कि मुझे एक नया कौशल मिल गया है, लेखन. बाल्यावस्था से ही मैं लेखन करता था लेकिन बुरा लिखता था.''    अभिनेता ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय पटकथा लेखन कार्यशाला के लिए ऑस्कर पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक एलेक्जेंडर डिनेलरिस को आमंत्रित किया है.

रणवीर सिंह ने इस वजह से साइन की ‘गली बॉय', वजह जरूर जानना चाहेंगे आप

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani) on

एलेक्जेंडर डिनेलरिस को एलेजांद्रो जी इनारिटू की फिल्म ‘बर्डमैन' के लिए ऑस्कर दिया गया था. ईरानी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में मैंने किताबें पढ़कर यह कौशल सीखने का निर्णय लिया और न्यूयार्क में एलेक्जेंडर से मुलाकात हुई. वह मेरे भाई जैसे हैं. हमने अपनी पटकथा पर चर्चा की और उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया.''    

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने बर्थडे पार्टी में यूं की मस्ती, श्रीसंत भी आए नजर, देखें Video

उन्होंने कहा कि जब वह एलेक्स और उनके दोस्तों से मिले तो उन्होंने काफी कुछ सीखा. वह काफी खुश हैं कि वह यहां आने के लिए सहमत हुए. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. ईरानी ने यह भी बताया कि उन्होंने एक पटकथा लिखी है. उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काम शुरू होगा. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

(इनपुट भाषा से)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boman Irani, Irani Movietone Production House, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com