विज्ञापन

बोमन ईरानी ने किसके लिए लिखा- तुम उदासी दूर कर देती थी, इनके निधन से बुरी तरह टूट गए एक्टर

बोमन ईरानी की सोशल मीडिया पोस्ट में आप देख सकते हैं कि उन्हें लिसा से कितना प्यार था. एक्टर ने लिसा की एक तस्वीर के साथ लंबी पोस्ट लिखी.

बोमन ईरानी ने किसके लिए लिखा- तुम उदासी दूर कर देती थी, इनके निधन से बुरी तरह टूट गए एक्टर
लिसा के जाने से दुखी बोमन ईरानी
Social Media
नई दिल्ली:

दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी के डॉग लिसा का निधन हो गया. अभिनेता ने बुधवार (11 फरवरी) को सोशल मीडिया के जरिए लिसा के लिए एक भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उसे याद करते हुए गहरा दुख जताया. अभिनेता बोमन ईरानी ने इंस्टाग्राम पर लिसा की यादगार और प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं. हर एक तस्वीर में लिसा परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही है, जो लिसा के साथ उनके खूबसूरत पलों को दिखाती हैं.

बोमन ने लिखा, "लिसा लिसा लिसा...तुम दुनिया की सबसे नखरीली, चाहने वाली और सबसे प्यारी डॉगी थीं, क्योंकि तुम सबसे शाही, नेक और कोमल आत्मा थीं. बोमन ने बताया कि जो लोग कुत्तों को पसंद नहीं करते थे, वे भी लिसा को देखकर पिघल जाते थे. उन्होंने लिखा, "जो कुत्तों से दूर रहते थे, वे भी तुमसे प्यार करने लगते थे और जो पहले से डॉग लवर थे, वे तुम्हें 'सबसे बेहतरीन' कहते थे. मैंने देखा है कि जब तुम अपना हक जताती थी तो कमरे का गुस्सा प्यार में बदल जाता था. तुम्हारे कमरे में आते ही उदासी गायब हो जाती थी. तुम अपनी आवाज से बहस तक बंद करवा दिया करती थीं, क्योंकि तुम्हें लोगों का झगड़ना पसंद नहीं था."

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मदद के लिए ब्यूटी सर्विसेज देने वाली कंपनी ने निकाली ये तरकीब, कोई फिल्म या म्यूजिक वीडियो नहीं बल्कि दिया ये काम

अभिनेता ने आखिरी में लिखा, "तुम्हारी ऊर्जा बुरी चीजों को दूर कर देती थी और अच्छी चीजों को अपनी ओर खींच लाती थी. हम तुम्हें बहुत याद करेंगे, मेरी प्यारी लिसा."

बोमन के पोस्ट शेयर करने के बाद उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन पर दुख जाहिर किया. अभिनेत्री डियाना पेंटी, राशिका डुग्गल और अनुपम खेर ने कमेंट सेक्शन पर हार्ट के साथ प्रतिक्रिया दी, तो अभिनेत्री तारा शर्मा ने लिखा, "यह सुनकर बहुत दुख हुआ, बोमन. आपको मेरी गहरी संवेदनाएं. लिसा की आत्मा को शांति मिले. वह बिल्कुल हमारी प्यारी ब्लैक लैब टिया की याद आ गई, जिसका कुछ महीने पहले देहांत हो गया था. वह बेहद कोमल, प्यार करने वाली और स्नेहशील प्राणी थी. यह दुखद खबर है, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में रहेगी."
 

यह भी पढ़ें: रोमांटिक गीत गाने वाले उदित नारायण की पत्नी का संगीन आरोप, बिना बताए निकलवा दी थी बच्चेदानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boman Irani, Boman Irani News, Boman Irani Dog Death, Boman Irani Age, Boman Irani Movies, Boman Irani Wife, Boman Irani Family, Lisa Death, Boman Irani Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com