बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह बॉलीवुड में भले ही कम दिखती हों, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स ने हॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है. प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उनके फैंस सिर्फ इंडियन सिनेमा में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी हैं. बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर कबीर बेदी ने हॉलीवुड में उनकी सफलता के बारे में अपनी राय दी है. वह एक बार प्रियंका चोपड़ा से एक बुक लॉन्च के दौरान मिले थे.
प्रियंका चोपड़ा की सफलता से है बेहद खुश
NDTV से बात करते हुए एक्टर कबीर बेदी को अपने पुराने दिन याद आए. उन्होंने हॉलीवुड में बॉलीवुड एक्टर्स के स्ट्रगल के बारे में भी बहुत कुछ बताया. उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कई सालों से हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का काम देख रहे हैं. वह उनकी सफलता से बहुत खुश हैं. हॉलीवुड में उनका काम बहुत शानदार है.
80 और 90 के दशक में बॉलीवुड को दी हिट फिल्में
कबीर बेदी कई सालों से इटली में रहकर अपने एक्टिंग के बल पर वहां के थियेटर पर राज कर रहे हैं. एक्टर ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी हैं. वह अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं.
ऑस्कर ऑर्गनाइज करने वाली कमेटी के हैं मेंबर
एक्टर ने आगे बताया कि 80- 90 के दशक में वे पहले ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम करके अपनी एक्टिंग के दम पर यूरोपियन देशों में अपना एक मुकाम हासिल किया. उन्होंने बॉलीवुड में 'खून भरी मांग' जैसी हिट फिल्म की और अमेरिका जाकर 'जेम्स बॉन्ड' जैसा प्रोजेक्ट किया. वहीं,इटली में कई बड़े शो किए. और अब वह हर साल ऑस्कर ऑर्गनाइज करने वाली कमेटी के मेंबर है.
पंजाब के रहने वाले है कबीर बेदी
कबीर बेदी का जन्म पंजाब प्रांत के लाहौर में हुआ था. उनकी पढ़ाई ज्यादातर देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में हुई थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं