विज्ञापन

26 साल पुराना वो किस्सा ,जब काजोल की एक जिद के आगे झुक गए थे अजय देवगन, 'प्यार तो होना ही था' के सेट पर रखी थी अनोखी शर्त

बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक अजय देवगन और काजोल का रिश्ता 26 साल से चट्टान की तरह मजबूत है. इस कपल ने फिल्म प्यार तो होना के सेट पर ही एक अनोखी शर्त के साथ अपने प्यार को एक नई परिभाषा दी थी.

26 साल पुराना वो किस्सा ,जब काजोल की एक जिद के आगे झुक गए थे अजय देवगन, 'प्यार तो होना ही था' के सेट पर रखी थी अनोखी शर्त
Kajol Ajay Devgn Love Story
IMDB

अक्सर लोग कहते हैं कि बॉलीवुड की शादियां और जोड़ियां कांच की तरह नाजुक होती हैं, जहां तोल-मोल और समझौते ज्यादा होते हैं. लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया में एक कपल ऐसा भी है जिसने साबित कर दिया कि अगर शिद्दत हो, तो प्यार हर इम्तिहान पास कर लेता है. अजय देवगन और काजोल ने अपने प्यार की गहराई को नापने के लिए प्यार तो होना ही था के सेट पर अजय देवगन के सामने एक अनोखी शर्त रखीं थी, जिसे देख अजय घबराएं नहीं समझादारी दिखाई और शर्त पूरी कर अपनी दुल्हनिया अपने साथ ले आए.

'प्यार तो होना ही था' के सेट पर रखी थी काजोल ने अनोखी शर्त

काजोल और अजय ने न सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामा, बल्कि यह भी तय किया कि उनका प्यार कभी उनके शानदार करियर की राह में रोड़ा नहीं बनेगा. एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि  1998 में आई सुपरहिट प्यार तो होना ही था'  की अजय और वो दोनों एक साथ शूटिंग कर रहे थे तब अजय ने काजोल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था.  उस समय काजोल ने अजय के सामने एक अनोखी शर्त रख दी थी.

काजोल ने कहा था कि अगर फिल्म हिट हुई तो वो शादी कर लेंगे लेकिन अगर नहीं हुई तो वो इस बारे में कभी बात नहीं करेंगे. फिल्म 15 जुलाई 1998 को रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई जिसके बाद 24 फरवरी 1999 को अजय-काजोल ने शादी कर ली.

प्यार भी, करियर भी-कोई समझौता नहीं 

 काजोल और अजय ने न सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामा, बल्कि यह भी तय किया कि उनका प्यार कभी उनके शानदार करियर की राह में रोड़ा नहीं बनेगा. दोनों ने अपने काम और पर्सनल लाइफ को बड़ी संजीदगी के साथ बैलेंस किया. 

26 साल से कायम है मिसाल

काजोल जितनी चुलबुली और बेबाक थीं, अजय उतने ही शांत और संजीदा। काजोल की शर्तों और उनकी आज़ादी का अजय ने हमेशा सम्मान किया, और शायद यही इस 'अपोजिट अट्रैक्शन' वाले रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनी. 

यह भी पढ़ें: 'प्यार तो होना ही था' फिल्म को हुए 22 साल पूरे, तो अजय देवगन काजोल को टैग कर बोले- असल जिंदगी के भी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol Ajay Devgn, Bollywood, Pyar To Hona Hi Tha, Bollywood Gossip News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com