बॉलीवुड में विलेन्स के नाम की लंबी फेहरिस्त है. प्राण से लेकर अमरीश पुरी तक विलेन्स ने बड़े पर्दे पर तगड़ी छाप छोड़ी है. जिनकी फिल्मी पर्दे पर एंट्री देख कर वाकई डर लगने लगता था. विलेन तो एक से बढ़ कर एक हुए लेकिन बैड मैन का खिताब किसी विलेन को नहीं मिला. ये खिताब तो सिर्फ और सिर्फ गुलशन ग्रोवर को मिल सका है. गुलशन ग्रोवर ने विलेन के किरदार में भी इतने अलग अलग शेड्स दिखाए कि लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो गए. जिसके दम पर गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी हिट हैं.
गरीबी में बीता बचपन
ये फेम हासिल करना गुलशन ग्रोवर के लिए बहुत आसान नहीं था. खुद गुलशन ग्रोवर ने अपनी बायोग्राफी बैड मैन में बताया है कि वो बचपन में किस कदर गरीब थे. उनके पिता के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें. गुलशन ग्रोवर घर घर जाकर डिटर्जेंट, फिनाइल की गोलियां और पोछे के कपड़े बेचा करते थे. इस काम से जो रकम उन्हें मिलती थी उसी के सहारे उनके दिन गुजरते थे और स्कूल की फीस भर पाते थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसा रहा फिल्मी सफर
गुलशन ग्रोवर ने हम पांच फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. लेकिन इस मल्टीस्टारर फिल्म में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिल सका. इसके बाद उन्हें रॉकी में काम करने का मौका मिला. जिसके बाद वो लगातार फिल्मी दुनिया की सीढ़ी पर सीढ़ी चढ़ते चले गए. सदमा में बलमा से लेकर बैड मैन तक उनके किरदारों के ही नाम है. जिन्हें आसानी से नहीं भुलाया जा सकता. फिल्मों के विलेन ने रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट में अब्दुल कलाम आजाद का किरदार निभाया और इसमें भी पहचान बनाने में कामयाब रहे. वो जितने फेमस बॉलीवुड में हैं उतनी ही बुलंदियां हॉलीवुड में भी हासिल कर चुके हैं.
एयरपोर्ट के बाहर एक फैन के साथ दीपिका पादुकोण ने दिया पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं