विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2025

बॉलीवुड का पहला 'चॉकलेटी बॉय', रेखा से की शादी, 2 अफेयर, 4 शादियां, कम उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

विनोद मेहरा अपने लुक और व्यक्तित्व के कारण उस दौर में सभी के पसंदीदा एक्टर बन गए थे. उन्होंने  कई फिल्मों में काम किया.विनोद मेहरा का निजी जीवन उनके करियर ग्राफ जितना शानदार नहीं था. उन्होंने कई शादियां की और जो टूट गईं. एक्टर 45 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ गए.

बॉलीवुड का पहला 'चॉकलेटी बॉय', रेखा से की शादी, 2 अफेयर, 4 शादियां, कम उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
तस्वीर में दिख रहे शख्स की पर्सनल लाइफ रही सुर्खियों में
नई दिल्ली:

विनोद मेहरा (Vinod Mehra) अपने लुक और व्यक्तित्व के कारण उस दौर में सभी के पसंदीदा एक्टर बन गए थे. उन्होंने  कई फिल्मों में काम किया. विनोद मेहरा का निजी जीवन उनके करियर ग्राफ जितना शानदार नहीं था. उन्होंने कई शादियां की और जो टूट गईं. एक्टर 45 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ गए. उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे. पंजाब में जन्मे विनोद मेहरा ने फिल्म एक थी रीता से डेब्यू किया और जल्द ही लोगों के फेवरेट बन गए. उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और उनके साथ काम करने वाले सभी निर्देशकों और निर्माताओं ने उनकी एक्टिंग की सराहना की. जब वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे, तभी उनके माता-पिता ने उनकी शादी के बारे में सोचा. परिवार ने विनोद मेहरा को मीना ब्रोका से मिलाया और जल्द ही उनकी शादी भी गई. 1970 के दशक की शुरुआत में दोनों ने शादी कर ली और मुंबई में रहने लगे. हालांकि शादी के कुछ ही समय के बाद एक्टर को पहला दिल का दौरा पड़ा. लेकिन जब तक वो ठीक हुए पति पत्नी के बीच दूरियां आ चुकी थी. 

बाद में विनोद अपनी को-स्टार बिंदिया गोस्वामी के करीब आ गए. दोनों ने कई हिट फिल्में दी और दोनों के बीच अफेयर था. हालांकि बिंदिया और विनोद मेहरा अपने रिश्ते को लेकर काफी सतर्क रहते थे, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे. तभी एक टैबलॉयड ने उनके रिश्ते के बारे में लीक कर दिया. इससे ब्रोका परिवार भड़क गया और उन्होंने मेहरा को धमकी दी और अपने तरीके सुधारने को कहा. हालात और बिगड़ते गए. विनोद और बिंदिया को खुद को सुरक्षित रखने के लिए एक होटल से दूसरे होटल में चक्कर लगाने पड़े. ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, जिससे ब्रोका परिवार और भी ज्यादा नाराज हो गया था. हालांकि बाद में विनोद मेहरा और बिंदिया अलग हो गए. यह वह दौर था, जब 1980 के दशक में विनोद की लोकप्रियता कम हो रही थी. ऐसा कहा जाता है कि बिंदिया तब जेपी दत्ता के करीब आ गई थीं. 

70 के दशक की पसंदीदा जोड़ी थी रेखा और विनोद मेहरा

1970 के दशक में बॉलीवुड जोड़ियों में से एक रेखा और विनोद मेहरा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. दोनों शुरू से ही अच्छे दोस्त थे. 70 के दशक में विनोद बिंदिया और उनकी पत्नी मीना के बीच उलझे हुए थे और कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन का अफेयर चल रहा था. 1980 के दशक के अंत में वे दोनों अकेले थे और अपने रिश्ते को और आगे ले जाने का फैसला किया.कहा जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी, जिसे रेखा ने बाद में नकार दिया था. कहा जाता है कि विनोद मेहरा शादी के बंधन में बंधने के बाद रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां को यह बात पसंद नहीं आई. वह रेखा से नाराज थीं क्योंकि वह एक पारंपरिक बहू चाहती थीं. इसके बाद रेखा और विनोद मेहरा का रिश्ता खत्म हो गया. 

 रेखा से रिश्ता खत्म होने के बाद विनोद मेहरा का दिल टूट गया था, लेकिन आखिरकार उन्हें एक ऐसी लड़की मिली, जिसने उनका जीवन संवारा. वह लड़की किरण थी. केन्या के एक बिजनेसमैन की बेटी  किरण ने 1988 में विनोद से शादी की और उनके साथ रहने के लिए भारत आ गई. दोनों के दो बच्चे बेटे रोहन और बेटी सोनिया हुईं. सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन तभी 1990 में विनोद मेहरा को दूसरा दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद वह ठीक नहीं हो सके और उनका निधन हो गया. तब विनोद महज 45 साल के थे. बाद में किरण बच्चों के साथ वापस केन्या चली गईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Mehra, Vinod Mehra All Movies, Vinod Mehra Affairs, Vinod Mehra Films, Vinod Mehra Childhood Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com