- मसाका के बच्चों ने 'जेरुसलेमा' पर किया शानदार डांस
- बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने शेयर किया वीडियो
- अफ्रीकी बच्चों का डांस वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस के साथ भी बखूबी जुड़े रहते हैं. फिल्मी दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर समसामयिक मुद्दों को लेकर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ मसाका के बच्चे 'जेरुसलेमा' (Jerusalema) पर मस्ती में नाचते नजर आ रहे हैं. उनके द्वारा साझा किये गए इस वीडियो को अब तक 8 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
Good morning beautiful people .
— Onir (@IamOnir) October 29, 2020
Watch this ... good to start your day with something that makes you smile . #masakakidsafricana
Song #Jerusalema by@MasterKGsa @Nomcebo_zikode pic.twitter.com/qgPnaqsxa8
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ओनिर (Onir) द्वारा साझा किये गए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मसाका के बच्चे 'जेरुसलेमा' (Africa Kids Dance On Jerusalema) पर न केवल जबरदस्त डांस करते हैं, बल्कि कमाल के स्टेप भी दिखाते हैं. जहां शुरुआत वीडियो में केवल 2 बच्चों से ही होती है तो वहीं धीरे-धीरे और भी बच्चे उनसे जुड़ते चले जाते हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए ओनिर ने लिखा, "सुप्रभात, खूबसूरत लोगों... इसे देखें और अपने दिन की शुरुआत ऐसी चीज से करें, जिससे आप मुस्कुराएं." उनके इस वीडयो पर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ओनिर (Onir) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. वह समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करने के साथ-साथ उनसे बखूबी जुड़े भी रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और फ्रांस को लेकर भी लगातार ट्वीट पर ट्वीट किये. बॉलीवुड डायरेक्टर के करियर की बात करें तो वह एक डायरेक्टर, एडिटर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. उन्हें उनकी फिल्म माय ब्रदर निखिल के लिए खूब जाना जाता है. इसके अलावा ओनिर फिल्म आई एम के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने कुल 13 अवॉर्ड जीते हैं.
WATCH NDTV EXCLUSIVE: भारत में कब उपलब्ध होगी COVID-19 Vaccine, क्या होगी कीमत
(सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) की NDTV से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं