दिल्ली में पिछले एक साल से चला आ रहा किसान आंदोलन सरकार के तीनों कानूनों को वापस लेने के बाद खत्म हो चुका है. दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान भी अपने घरों को लैट गए हैं. किसानों की परिवार से मिलने की खुशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दिल्ली से लौटे किसान की बेटियां पिता से गले मिल रही हैं. इस वीडियो को बॉलीवुड के डायरेक्टर ओनिर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान अपने घर पर जैसे ही पहुंचता है तो उसका परिवार उससे मिलने आ जाता है. उनकी बेटियां उन्हें गला लगा लेती हैं. यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. किसानों ने 11 दिसंबर से दिल्ली से अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया था. किसान आंदोलन सफल रहा है और किसानों की मांगों को सरकार ने माना भी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#FarmersProtests https://t.co/kf5R5VbBQQ
— অনির Onir اونیر ओनिर he/him (@IamOnir) December 16, 2021
बता दें कि संसद में 29 नवंबर को इन कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए एक पैनल गठित करने का आश्वासन सरकार ने दिया था. इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की थी. किसान नेताओं के अनुसार, सिंघू सीमा 95 प्रतिशत से अधिक खाली कर हो गई है. किसान समूहों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने यहां सफाई अभियान शुरू किया है.
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, करन जौहर की पार्टी में हुईं थीं शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं