विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

स्टीफन हॉकिंग के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ यूं जताया शोक, देखें Tweets

भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों, फिल्मकारों व संगीत से जुड़ी हस्तियों ने ब्रिटेन के जाने-माने भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक जताया है.

स्टीफन हॉकिंग के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ यूं जताया शोक, देखें Tweets
स्टीफन हॉकिंग (फाइल फोटो)
  • हॉकिंग के निधन पर स्टार्स ने जताया शोक
  • बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी ने किया ट्वीट
  • 76 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली: भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों, फिल्मकारों व संगीत से जुड़ी हस्तियों ने ब्रिटेन के जाने-माने भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक जताया है, जिन्हें विज्ञान व मानवता में योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. जीवन भर असाध्य बीमारी से जूझते रहे हॉकिंग ने आधुनिक ब्रह्माण्ड विज्ञान को एक आकार दिया और लाखों लोगों को प्रेरित किया. बुधवार को लंदन में 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. 

Stephen Hawking: 21 की उम्र में बदल गई थी स्टीफन हॉकिंग की जिंदगी, यह इंसान बना उनकी ताकत
भारतीय फिल्म उद्योग के हस्तियों ने हॉकिंग के निधन पर ये विचार व्यक्त किए हैं. फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, "स्टीफन हॉकिंग की आत्मा को शांति मिले. वैज्ञानिक समुदाय के लिए और अपने काम और जीवन से उन्होंने जिन लाखों लोगों को प्रेरित किया, उनके लिए एक बड़ा नुकसान. परिवार के प्रति संवेदना."
प्रीति जिंटा लिखती हैं, "समय किसी का इंतजार नहीं करता. यहां तक कि स्टीफन हॉकिंग के लिए भी नहीं. हमारे समय के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक स्टीफन की आत्मा को शांति मिले. हमारी दुनिया में योगदान के लिए आपका धन्यवाद."
 
मनोज बाजपेयी कहते हैं, "मानवता में बड़ा योगदान देने के लिए आपके जीवन को हमेशा याद किया जाएगा. आप याद किए जाएंगे."
 
अदनान सामी ने ट्वीट किया, "प्रिय स्टीफन हॉकिंग, आपकी आत्मा को शांति मिले. धरती पर अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान हमारा ज्ञानवर्धन करने के लिए आपका धन्यवाद. यहां हम आपका बहुत सम्मान करेंगे.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stephen Hawking Mourn, Bollywood Celebrities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com