बॉलीवुड हिट के साथ-साथ जबरदस्त फ्लॉप यानि डिजास्टर फिल्में देने के लिए भी मशहूर है. बॉलीवुड में एक से एक फिल्म डिजास्टर साबित हुई है. बड़े से बड़े बजट और बिग सुपरस्टार्स की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई हैं. इस कड़ी में आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए फ्लॉप और डिजास्टर जैसे टैग भी कम पड़ जाते हैं. यहां तक कि इस फिल्म को थिएटर्स वालों ने भी नहीं खरीदा था, जिसके चलते मेकर्स को इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा. इस फिल्म की किस्मत इतनी खराब निकली की यह फिल्म सिनेमा के चौथे पर्दे पर भी नहीं चली.
क्या है इस फिल्म का नाम?
संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'सड़क 2' रिलीज होने के बाद सड़क पर आ गई थी. आदित्य रॉय कपूर को छोड़ दें तो बॉलीवुड के स्टार कलाकार संजय दत्त और आलिया भट्ट भी इस फिल्म का बेड़ापार नहीं लगा पाए थे. सड़क 2 साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सड़क का सीक्वल थी, जिसमें खुद संजय दत्त और आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने लीड रोल प्ले किया था. महेश भट्ट ने सड़क की पॉपुलैरिटी को देख सड़क 2 बनाई थी, लेकिन इस फिल्म ने ओरिजिनल 'सड़क' की भी मिट्टी पलीद कर दी.
100 सबसे बकवास फिल्मों की लिस्ट में शामिल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जब सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो कमेंट बॉक्स में लोगों ने खूब ट्रोल किया था और इसके ट्रेलर को लाखों में डिस्लाइक मिले थे. वहीं, सिनेलवर्स ने सड़क 2 के ट्रेलर को सड़कछाप तक कह दिया था. IMDb की रिपोर्ट की मानें तो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक पाने वाला ट्रेलर फिल्म सड़क 2 का है, जिसे 70 लाख डिस्लाइक मिले थे. वहीं, जब फिल्म को थिएटर्स में जगह नहीं मिली, तो फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करना पड़ा था. वहीं IMDb ने इसे 10 में से 1.2 रेटिंग दी थी. इसी के साथ सड़क 2 IMDb की 100 सबसे बेकार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. महज 40 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म 'सड़क 2' का लोग आज जिक्र भी नहीं करना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं