90 के दौर की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने बिग बॉस ओटीटी-2 के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. इन दिनों वे अपनी एक पॉजिटिव इमेज क्रिएट कर रही हैं. इस शो में पूजा भट्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने करियर के शुरुआती दौर में पूजा भट्ट अपनी खूबसूरती से लोगों के होश उड़ा दिया करती थीं. कई एक्टर और डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते थे.
पूजा भट्ट हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती रही हैं. आज भी खूबसूरती के मामले में पूजा की बात की जाए तो बिग बॉस की बाकी दोनों कंटेस्टेंट मनीषा रानी और जिया शंकर भी फेल हो जाएंगी. तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं बिग बॉस की दमदार पूजा के पांच ऐसे लुक्स जिसमें उन्हें देखकर आपकी दिल की धड़कने बढ़ जाएंगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1, घुंघराले बाल, मासूम चेहरा और प्यारी सी स्माइल पूजा भट्ट की इस खूबसूरती देखकर लाखों लोग उन पर आज भी जान छिड़कते हैं. अपने करियर के शुरुआती दौर में पूजा भट्ट बेहद खूबसूरत लगती थीं.

2, अब जरा इस तस्वीर में ही देख लीजिए साधना कट हेयर स्टाइल में काले रंग का सूट पहने पूजा भट्ट की ये तस्वीर कितनी खूबसूरत लग रही है. दरअसल, ये तस्वीर उनकी फिल्म सड़क के दौरान की है.

3. आपको जानकर हैरानी होगी कि पूजा भट्ट ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में सबसे पहले टीवी ऐड में काम किया था. दरअसल, वो पीयर्स साबुन के विज्ञापन में नजर आई थीं. इसके बाद 1989 में डैडी फिल्म के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड भी दिया गया था.

4. पूजा भट्ट ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म सड़क रही, जिसमें उन्होंने संजय दत्त के साथ काम किया था. इसके अलावा वो दिल है कि मानता नहीं, जख्म, चाहत, जिस्म, बॉर्डर, जुनून, फिर तेरी कहानी याद आई जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

5. पूजा भट्ट एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं और 1997 में उन्होंने तमन्ना फिल्म डायरेक्ट की थी. इसके बाद 2003 में पूजा ने पाप फिल्म का डायरेक्शन भी किया था.

हालांकि, पूजा भट्ट को शराब पीने की लत लग गई थी, जिसके चलते उनका फिल्मी करियर तबाह हो गया. लेकिन, एक्ट्रेस ने इससे ओवरकम किया और इन दिनों वो बिग बॉस ओटीटी-2 में सबका मनोरंजन करती नजर आ रही हैं.
रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं