बीते कुछ सालों में फिल्मों के सीक्वल बनाने का सिलसिला शुरू है. इनमें कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों को जीतने के साथ ताबड़तोड़ कमाई भी की. हालांकि जब इन फिल्मों के सीक्वल या तीसरी-चौथी फिल्म बनी तो बुरी तरह से फ्लॉप साबित रही. सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल्स को बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स ने भी फ्लॉप किया है. आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं सुपरहिट फिल्मों के फ्लॉप सीक्वल के बारे में बताने वाले जो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की वजह से बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं.
बंटी और बबली 2
यह साल 2005 में आई सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल थी. फिल्म बंटी और बबली 2 साल 2021 में आई थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सड़क 2
यह साल 1991 में आई संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क का सीक्वल थी. सड़क 2 में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे. लेकिन यह फिल्म बुरी तरह के फ्लॉप साबित हुई. फिल्म सड़क अपने समय की हिट फिल्मों में से एक थी.
रॉक ऑन 2
फिल्म रॉक ऑन साल 2008 में आई थी. इस म्यूजिकल फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की सफलता को देखते हुए साल 2016 में फिल्म रॉक ऑन 2 को रिलीज किया गया, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी.
रेस 3
फिल्म रेस साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद रेस 2 साल 2013 में आई. इन दोनों फिल्मों में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे, जिसे काफी पसंद किया. फिर साल 2018 में सलमान खान रेस 3 लेकर आए, जो सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई.
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
इसकी पहली फिल्म साल 2010 में आई थी. जिसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, कंगना रनौत, और प्राची देसाई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. लेकिन साल 2013 में इसका सीक्वल वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा आया, जिसमें अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान मुख्य भूमिका में थे और यह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी.
साहेब बीवी और गैंगस्टर 3
इस सीरीज की पहली फिल्म साल 2011 और दूसरी 2013 में रिलीज हुई थी. इन दोनों फिल्म में इरफान खान, जिम्मी शेरगिल और सोहा अली खान मुख्य भूमिका में थे और यह दोनों फिल्में सुपरहिट थी. लेकिन साल 2018 में आई साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 बुरी तरह से फ्लॉप हुई, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे.
फोर्स 2
जॉन अब्राहम की फिल्म फोर्स साल 2011 में आई थी. जिसे काफी पसंद किया गया. लेकिन जब इसका सीक्वल साल 2016 में आया तो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं