विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

बीजेपी नेता पर Tweet के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस को फिर आया गुस्सा, लिखा- हवस के भेड़िये पहचान में जल्दी नहीं आते...

Lok Sabha Election 2019: रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से एक्टिव हैं और वे आंखें खोल देने वाले ट्वीट कर रही हैं. कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने बीजेपी नेता एम.जे. अकबर को निशाना बनाया था.

बीजेपी नेता पर Tweet के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस को फिर आया गुस्सा, लिखा- हवस के भेड़िये पहचान में जल्दी नहीं आते...
Lok Sabha Election 2019: रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने किया जोरदार ट्वीट
  • रेणुका शहाणे ने किया ट्वीट
  • मौजूदा हालात पर कही ये बात
  • 'हम आपके हैं कौन' में आ चुकी हैं नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से एक्टिव हैं और वे आंखें खोल देने वाले ट्वीट कर रही हैं. कुछ दिन पहले रेणुका शहाणे ने बीजेपी नेता एम.जे. अकबर को निशाना बनाया था. एम.जे. अकबर ने BJP के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े 'मैं भी चौकीदार' अभियान का हिस्सा बनते हुए ट्वीट किया था. इस पर रेणुका शहाणे ने उन पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर आप जैसे चौकीदार होंगे तो महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी. रेणुका शहाणे का ये ट्वीट जमकर वायरल हुआ था. बॉलीवुड फिल्मों और 'सुरभि' जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुकीं रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर ट्वीट किया है और यह खूब वायरल भी हो रहा है. वैसे भी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं.

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने Tweet किया हैः 'एक होनहार कवि चन्दन राय की कुछ पंक्तियां सांझा कर रही हूं। बड़ी सटीक है आज के दौर के लिए: कहीं भी देख लें लड़की तो आँखें खोल लेते हैं. ज़हर दिल में मगर बातों में मिश्री घोल लेते हैं. हवस के भेड़िये पहचान में जल्दी नहीं आते. वो नारी की सुरक्षा पर भी अच्छा बोल लेते हैं। -चन्दन राय' रेणुका शहाणे का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

 

 

रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने अपनी पहचान दूरदर्शन के दौर में लोकप्रिय सीरियल्स से बनाई थी. दूरदर्शन सीरियल 'सर्कस' और शो 'सुरभि' से रेणुका शहाणे ने पहचान बनाई थी. रेणुका शहाणे सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में भी नजर आई थीं. लेकिन Twitter पर रेणुका शहाणे का ये बेबाक अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वे सामाजिक सरोकारों पर अपनी बेबाक राय रख रही हैं. रेणुका शहाण के पति बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा हैं.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renuka Shahane, Renuka Shahane Actress, Renuka Shahane Twitter Reaction, Lok Sabha Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com