विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को फैन ने दी बोटॉक्स की सलाह तो यूं मिला करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस और होस्ट मिनी माथुर (Mini Mathur) को एक ट्रोलर ने दी बोटॉक्स की सलाह तो मिनी ने यूं दिया मुंहतोड़ जवाब.

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को फैन ने दी बोटॉक्स की सलाह तो यूं मिला करारा जवाब
एक्ट्रेस मिनी माथुर (Mini Mathur) ने एक ट्रोलर को लगाई फटकार
  • एक्ट्रेस मिनी माथुर ने एक ट्रोलर को लगाई फटकार
  • कहा- नहीं इस्तेमाल करूंगी बोटॉक्स
  • 'माइंड द मल्होत्राज' में लीड रोल निभा रही हैं मिनी माथुर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मिनी माथुर (Mini Mathur) इन दिनों अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले वेब शो 'माइंड द मल्होत्राज' (Mind The Malhotras) में लीड रोल निभा रही हैं. हालांकि मिनी माथुर (Mini Mathur) को इस शो के लिए ट्रोल किया गया है. दरअसल, ट्रोलर ने अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर प्रसारित होने वाले मिनी के वेब शो 'माइंड द मल्होत्रा' पर कमेंट किया था. जिसको लेकर मिनी ने उसे मुंहतोड़ जबाव दिया. मिनी माथुर का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

ईशा देओल और भरत तख्तानी के घर आई नन्ही परी, रखा ये प्यारा-सा नाम

ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हर जोड़ी की कहानी, 'माइंड द मल्होत्रा' (Mind The Malhotra) शानदार सीरीज, पूरी तरह मजेदार. मिनी माथुर (Mini Mathur), साइरस साहूकार, डेंजिल स्मिथ प्रशंसनीय.. मिस मिनी माथुर, अब आपके लिए बोटॉक्स का वक्त हो गया है.' ट्रोलर की इस नसीहत पर मिनी माथूर ने करारा जबाव देते हुए लिखा, 'शुक्रिया..और नहीं, मैं बोटॉक्स का इस्तेमाल नहीं करूंगी. ये वक्त है कि लोग इस तथ्य को अपना ले कि महिला की उम्र बढ़ती है लेकिन उनकी प्रतिभा कम नहीं होती. आप खुश हो जाएं कि 40 साल की उम्र वाली महिलाओं के लिए ऐसे मुख्य किरदार लिखे जा रहे हैं. क्या आप चाहेंगे कि 20 साल की उम्र वाली युवती 40 साल की शेफाली का किरदार निभाए.'

ओवल क्रिकेट ग्राउंड के बाहर यह विदेशी शख्स बेच रहा था भेल पूरी, अमिताभ बच्चन बोले- 'भेरी भेल डन'...देखें Video

बता दें अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले वेब शो 'माइंड द मल्होत्राज' (Mind The Malhotras) इजरायली कॉमेडी शो 'ला फामिग्लिया' पर आधारित है, जिसमें एक आम परिवार की कहानी दिखाई गई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mini Mathur, Mind The Malhotras, Cyrus Sahukar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com