विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की ट्रैक्टर की सवारी, पीछे लग गई लोगों की भारी भीड़- Video हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो ट्रैक्टर की सवारी कर रही हैं.

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की ट्रैक्टर की सवारी, पीछे लग गई लोगों की भारी भीड़- Video हुआ वायरल
गुल पनाग (Gul Panag) का वीडियो वायरल
  • गुल पनाग ने की ट्रैक्टर की सवारी
  • पीछे लग गई लोगों की भारी भीड़
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रैक्टर की सवारी कर रही हैं. इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. गुल पनाग का यह वीडियो वायरल हो रहा है. गुल पनाग के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ट्रैक्टर की सवारी कर काफी खुश नजर आ रही हैं. साथ ही देखा जा सकता है कि इस दौरान उन्हें देखने फैन्स की काफी भीड़ जमा हो गई. फैन्स उनकी तस्वीरें भी खींच रहे थे.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का TikTok पर धमाल, वायरल हुए ये 5 Video

गुल पनाग (Gul Panag) के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी और लिखा था: "तब और अब. 20 साल बाद मालदीव में वापसी." उनकी इस फोटो को देख लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा था, 'आप अभी भी मिस इंडिया की तरह ही लग रही हैं.' तो वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'यह फोटो ऐसी लग रही है, जैसे एक ही दिन ली गई हो.'

सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं किया नागिन डांस, ऑडियंस में मच गया हल्ला- देखें Video

बता दें कि गुल पनाग (Gul Panag) हाल ही में ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में दिखाई दी थीं. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. अपने करियर के दौरान गुल पनाग जुर्म, डोर, धूप, मनोरमा, सिकंदर, रन, हैलो, अंबरसरिया, स्ट्रेट, गेम और हैलो डार्लिंग में नजर आ चुकी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gul Panag, Gul Panag Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com