दिशा पटानी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी जबरदस्त फिटनेस और ग्लैमरस लुक के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. दिशा अपने फैंस के साथ इंट्रैक्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोडतीं. दिशा अक्सर अपनी स्टाइलिश पिक्स सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर इंस्टाग्राम पर दिशा की लेटेस्ट फोटो ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिशा मालदीव पहुंची है जिसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मालदीव में दिशा कलें बिखेरा जलवा
दिशा पटानी को मालदीव से कुछ ज्यादा ही प्यार है. यही वजह है कि अक्सर वो अपनी छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंच जाती हैं. एक बार फिर दिशा मालदीव वेकेशन एंजॉय करने पहुंची है जिसकी लेटेस्ट तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर की है. अपनी इस तस्वीर में दिशा सी प्लेन पर खड़े होकर शानदार पोज देती हुई नजर आ रही हैं. दिशा ने पिंक कलर का क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस पहन रखी है. अपने इस कूल और स्टनिंग लुक को दिशा ने स्लिंग बैग, खुले हुए बाल और गॉगल के साथ प्यार किया है. अपने इस लुक में दिशा बेहद ग्लैमरस और अमेजिंग नज़र आ रही हैं. दिशा का परफेक्ट बॉडी फिगर ये बताने के लिए काफी है कि वो कितनी फिटनेस फ्रीक हैं. सोशल मीडिया पर दिशा के फिटनेस से जुड़े फोटोज़ के वीडियोज़ काफी पसंद किए जाते हैं.
दिशा का ग्लैमरस अवतार देखकर फैंस हुए एक्साइटेड
दिशा पटानी के मालदीव वेकेशन को लेकर उनके फैंस के एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है. कमेंट बॉक्स पर फैंस की प्यार और उत्साह से भरी प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि दिशा के ग्लैमरस लुक को फैंस कितना पसंद करते हैं. दिशा के एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'अब दिशा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलेगा'. दरअसल दिशा पटानी जब भी मालदीव जाती है वो अपनी बिकिनी फोटोज जरूर अपलोड करती हैं. दिशा के एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'ब्यूटी क्वीन' तो दूसरे ने लिखा 'गॉर्जियस'. एक फैन के पूछा, आप फिर मालदीव्स पहुंच गईं, तो दूसरे फैन ने लिखा, 'मालदीव की हमें और फोटो चाहिए दिशा'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं