विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट हुआ वायरल, बोले- 'मेरे बच्चे मुझसे नफरत करते हैं...'

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट हुआ वायरल, बोले- 'मेरे बच्चे मुझसे नफरत करते हैं...'
कमाल आर खान (Kamaal R Khan) की फाइल फोटो
  • बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट हुआ वायरल
  • बोले- 'मेरे बच्चे मुझसे नफरत करते हैं...'
  • उनके ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. उनके ट्वीट खूब वायरल भी होते हैं. उन्होंने हाल ही में अपने बच्चों को लेकर एक ट्वीट किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है. कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया: "मेरे बच्चे मुझे नफरत करते हैं क्योंकि मैं उन्हें बस, टैक्सी और ट्रेन में यात्रा नहीं करने देता हूं. मैं उन्हें यहां तक की घर के काम जैसे रूम और कपड़े साफ करने भी नहीं देता. यह इस बात का प्रमाण है कि एक इंसान उन चीजों को कभी महत्व नहीं देता, जो उसे बिना संघर्ष के मिली हों."

सपना चौधरी के लेटेस्ट डांस वीडियो का तहलका, बार-बार देखा जा रहा Video

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने इस तरह अपने बच्चों को लेकर यह ट्वीट किया है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कमाल आर खान समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखने के लिए जाने जाता हैं. उन्होंने दिल्ली हिंसा और सीएए जैसे मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी. कमाल आर खान दुबई में रहते हैं और वहीं से इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यू करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना सॉन्ग 'तुम मेरी हो' रिलीज किया था, जिसे खूब सराहना भी मिली थी.

'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह 40 मिनट हुए लेट, तो अक्षय कुमार ने लगवाई उठक-बैठक...देखें Video

बता दें कि कमाल आर खान (Kamaal R Khan) की तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) ने टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3' में भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इससे इतर कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते हैं. इसके साथ ही वह बॉलीवुड फिल्म से जुड़ा सर्वे और उनका रिव्यू भी करते हैं. खास बात तो यह है कि कमाल आर खान का ट्ववीट खूब वायरल भी होता है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, Kamaal R Khan Tweet, Kamaal R Khan Twitter Reaction, Krk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com