केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को हरियाणा में एक कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल की खुद से जुड़ी बहुत ही अहम जानकारी शेयर की. नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में खाना बनाने और लेक्चर देने की शुरुआत की. जिससे उन्हें अब अच्छी-खासी कमाई भी होने लगी है. उनकी इस बात पर बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट कमाल आर खान ने भी रिएक्शन दिया है. कमाल आर खान का ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक नितिन गडकरी ने कहा, 'कोविड काल में मैंने दो काम किए. पहला घर पर खाना बनाना शुरू किया और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये लेक्चर देने शुरू किए. मैंने ऑनलाइन कई लेक्चर दिए. जिन्हें यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया. जबरदस्त व्यूअरशिप की वजह से यूट्यूब मुझे हर महीने चार लाख रुपये का भुगतान करता है.' इस तरह नितिन गडकरी ने इस तरह अपने बारे में नई जानकारी पेश की.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Ye Toh Sahi business Chaalu Kar Diya Sir Aapne! @nitin_gadkari pic.twitter.com/bMzaSMG8E8
— KRK (@kamaalrkhan) September 17, 2021
नितिन गडकरी की इस बात को लेकर किए गए एएनआई के ट्वीट को शेयर करते हुए कमाल आर खान ने लिखा, 'ये तो सही बिजनेस चालू कर दिया सर आपने.' केआरके इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं, और नितिन गडकरी की इस बात पर सब अपने-अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें कि कमाल आर खान दुबई में रहते हैं, और लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. केआरके बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं, और अपने गर्म तेवरों की वजह से सुर्खियों में भी रहे थे. वह बॉलीवुड में 'देशद्रोही' फिल्म बना चुके हैं और उसमें लीड रोल में भी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं