बॉबी देओल अपनी फिल्मों को लेकर छाए हुए हैं. जब से उन्होंने कमबैक किया है हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहा है. बॉबी ने हाल ही में बताया कि कैसे उनकी जिंदगी पर उनके पिता धर्मेंद्र का इंफ्लुएंस है. अपनी बेहतरीन लाइफ का पूरा क्रेडिट बॉबी ने अपने पेरेंट्स को दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी तान्या भी हर समय उनके साथ सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ी रही हैं. बॉबी ने इसी दौरान अपनी मां प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के रिश्ते के बारे में बात की.
पिता के बारे में कही ये बात
अपने पिता की लाइफ के बारे में बात करते हुए बॉबी ने उनकी तारीफ की कि कैसे धर्मेंद्र पर्सनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के बावजूद हमेशा खुद के लिए सच्चे रहे. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि उनके परिवार में से किसने जीवन को पूरी तरह से जिया है, तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि मेरे पिताजी. उन्होंने जिस तरह से जीना चाहा, वैसा ही जिया. मुझे लगता है कि फ्रैंक सिनात्रा का गाना 'माई वे' वास्तव में उन पर सूट करता है. ये उनके जैसा है, आप जानते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बॉबी ने अपने पिता से मिले प्यार के बारे में बात की. उन्होंने धर्मेंद्र की हमेशा लोगों के साथ गर्मजोशी और मॉडेस्टी से पेश आने और स्टारडम से ज़्यादा सच्चे रिश्तों को महत्व देने के लिए तारीफ की. उन्होंने अपने पिता की काइंडनेस और ईमानदारी को देओल परिवार के लिए प्यार का मजबूत आधार भी बताया.
मां की तारीफ की
बॉबी ने अपनी अच्छी परवरिश के बारे में बात की. मां के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा- ये सिर्फ मेरे पिता का योगदान नहीं है. ये मेरी मां, मेरी दादी और मेरी शादी के बाद मेरी पत्नी का योगदान है. वो वाकई मेरे साथ रही हैं और अच्छे-बुरे समय में मेरे साथ खड़ी रहीं, ठीक वैसे ही जैसे मेरी मां मेरे पिता के साथ खड़ी रहीं. मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी पत्नी तान्या हैं. उन्होंने मुझ पर विश्वास किया है और हमेशा मुझसे कहा है कि मैं खास हूं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी आखिरी बार आश्रम सीजन 3 के पार्ट 2 में नजर आए थे. बॉबी का स्टारडम साउथ की फिल्मों में भी देखने को मिल रहा है. वो डाकू महाराज में नजर आए थे. ये फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं