विज्ञापन

बॉबी देओल ने याद किए डैडी धर्मेंद्र के आखिरी शब्द, जब धरम पाजी ने अपने लाड़ले से कहा था- अब तू खुद को पहचान गया

बॉबी देओल डैडी धर्मेंद्र के लाड़ले रहे हैं. पापा धर्मेंद्र का जाना उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह चुके धर्मेंद्र को याद करते हुए बॉबी ने बताया कि उनकी सेकेंड इनिंग की शुरुआत पर उन्होंने उनसे क्या कहा था.

बॉबी देओल ने याद किए डैडी धर्मेंद्र के आखिरी शब्द, जब धरम पाजी ने अपने लाड़ले से कहा था- अब तू खुद को पहचान गया
इमोशनल कर देगा बॉबी देओल और धर्मेंद्र का ये बॉन्ड
Social Media
नई दिल्ली:

बॉबी देओल (Bobby Deol) को आज भले ही एक्टिंग की मास्टर क्लास, धांसू दमदार एक्टर, हिट की गारंटी, हैंडसम हंक जैसे नाम दिए जा रहे हैं लेकिन इस सेकेंड इंनिंग की शुरुआत से पहले वह संघर्ष कर रहे थे. इस संघर्ष में उनके साथ था उनका परिवार जिसने कभी उनकी हिम्मत टूटने नहीं दी. बॉबी के कमबैक की अगर बात करें तो इसे उनकी वेब सीरीज आश्रम से माना जा सकता है. बॉबी ने एक बार खुद बताया कि शुरुआत में उन्होंने किसी को बताया भी नहीं था कि उन्होंने इस तरह का कोई प्रोजेक्ट साइन किया है. लेकिन उनकी ये सीरीज चल निकली और हर तरफ से लॉर्ड बॉबी को तारीफ ही मिली. ये तो रही ओटीटी की बात बड़े पर्दे पर उनका सॉलिड कमबैक थी संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी एनिमल (Animal Movie). 

छोटे से रोल ने रातों-रात बना दिया स्टार

अगर आप एनिमल की बात करें तो ये फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म थी. इस फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री इंटरवल पर होती है. अच्छी खासी फिजीक और दमदार एक्शन होने के बावजूद बॉबी देओल का किरदार रणबीर के हाथों मारा जाता है. फिल्म में भले ही बॉबी का द एंड हुआ लेकिन इसने उनके करियर की गाड़ी को हरी झंडी दिखा दी. इस फिल्म को ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि बॉबी रातों-रात सेंसेशन बन चुके थे. ये बात बाहर तो हर किसी को महसूस हो रही थी लेकिन देओल परिवार में एक ऐसा सदस्य था जिसे बॉबी की काबिलियत पर पूरा यकीन था और जब यह सब सच हुआ तो दिल खुशी से भर आया.

यह भी पढ़ें: ईद पर कुर्ते के नीचे बनियान ना पहनने पर एक्टर को मांगनी पड़ी माफी! बोला- ऐसा दोबारा नहीं होगा

हाल में बॉबी देओल ने पिता के साथ हुई इस खास बातचीत के बारे में बताया. एस्क्वायर से बात करते हुए बॉबी ने कहा, मेरी एक फिल्म की रिलीज के बाद धर्मेंद्र मेरे पास आए और बोले, अब तू खुद को पहचान गया.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 को विदेशों में बताया जा रहा 'खराब', कोई वीडियो गेम से कर रहा तुलना तो कोई कह रहा भयानक फिल्म 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com