विज्ञापन

धुरंधर 2 को विदेशों में बताया जा रहा 'खराब', कोई वीडियो गेम से कर रहा तुलना तो कोई कह रहा भयानक फिल्म

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस कलेक्शन से ऐसा लग रहा है कि इसे दुनियाभर से पसंद किया जा रहा है हालांकि विदेशों में फिल्म को कुछ खास अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं.

धुरंधर 2 को विदेशों में बताया जा रहा 'खराब',  कोई वीडियो गेम से कर रहा तुलना तो कोई कह रहा भयानक फिल्म
इंटरनेशल मीडिया को नहीं पसंद आई धुरंधर!
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' दुनिया भर में खूब कमाई कर रही है. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. इसने सिर्फ छह दिनों में ही दुनिया भर में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने भारत में ₹575 करोड़ की नेट कमाई की है, जबकि विदेशों में इसने 27 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए हैं. इसमें उत्तरी अमेरिका में हुई शानदार 15 मिलियन डॉलर की कमाई भी शामिल है. हालांकि इस जबरदस्त दीवानगी के बावजूद, दुनिया भर के क्रिटिक्स इससे खास इम्प्रेस नहीं दिखे. भले ही भारत में फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हों लेकिन विदेशों में 'धुरंधर: द रिवेंज' को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

इंटरनेशनल मीडिया को नहीं पसंद आई 'धुरंधर 2'

रिव्यू एग्रिगेटर वेबसाइट 'रॉटेन टोमैटोज' पर 'धुरंधर 2' की अप्रूवल रेटिंग सिर्फ 38% है. यहां 13 रिव्यू में से सिर्फ 5 ही पॉजिटिव हैं. दिलचस्प बात यह है कि ये सभी पांचों पॉजिटिवि रिव्यू भारतीय क्रिटिक्स के हैं. वहीं इंटरनेशनल पब्लिकेशन या विदेशी रिव्यूअर्स के लिखे गए सभी रिव्यू में फिल्म की हिंसा और इसकी राजनीति, दोनों की कड़ी आलोचना की गई है.

'वीडीयो गेम जैसा बैग्राउंट म्यूजिक'

'न्यूयॉर्क टाइम्स' के लिए लिखते हुए निकोलस रैपोल्ड कहते हैं, "फिल्म का संगीत किसी दमदार बैकग्राउंड स्कोर जैसा कम, और किसी वीडियो गेम के बैकग्राउंड म्यूजिक जैसा ज्यादा लगता है. फिल्म का एक सीन तो बिल्कुल किसी 'फर्स्ट-पर्सन-शूटर' वीडियो गेम जैसा ही लगता है. फिल्म के पहले पार्ट के रिव्यूअर को लग सकता है कि यह सीक्वल दर्शकों को राष्ट्रीय या धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा के प्रति और भी ज्यादा इन्सेंसिटिव बना देता है. यह फिल्म मौजूदा दौर की सच्चाई को दिखाती है, जो कि कोई बहुत सुखद बात नहीं है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Screengrab

नेगेटिव रिव्यू के बावजूद विदेशों में भी हो रही बंपर कमाई

'Movies We Texted About' के लिए लिखी अपने रिव्यू में सारा मैनवेल ने तो और भी तीखा कमेंट किया है. वह लिखती हैं, "फिल्म के आखिर तक आते-आते, किसी को मारने का तरीका बिल्कुल ही आम और सामान्य सा लगने लगता है. इसमें किसी को पीटा जाता है, जंजीरों से बांधा जाता है, चाकू मारा जाता है, उस पर पेट्रोल डाला जाता है, गोली मारी जाती है और फिर आग लगा दी जाती है. फिल्म में दिखाई गई क्रूरता और खून-खराबा इतना ज्यादा है कि एक बेहद ही नस्लवादी सीन में 'बोनी एम' के गाने 'रासपुतिन' का इस्तेमाल भी बिल्कुल भी मजेदार नहीं लगता. फिल्म देखने का यह पूरा एक्सपीरियंस ही एक तरह का 'सोशियोपैथिक' (मानसिक रूप से विकृत) अनुभव है."

नेगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद Dhurandhar 2 ने पैसे कमाना जारी रखा है, यहां तक कि पश्चिम में भी. गल्फ देशों में रिलीज न होने के बावजूद, फिल्म ने विदेशों में पहले ही 27 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं. US में अपने ओपनिंग वीकेंड में यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जो सिर्फ Ryan Gosling की Project Hail Mary से पीछे थी.

'इतनी भयानक चीज को देखने के लिए भीड़ क्यों उमड़ रही है समझ नहीं आता'

इसकी बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बारे में बात करते हुए Sarah Manvel हैरानी जताती हैं. वह कहती हैं,  “Dhurandhar The Revenge में मजा लेने लायक इतना कम है कि यह समझना मुश्किल है कि दर्शक इस भयानक चीज को देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में क्यों उमड़ रहे हैं. क्या असल दुनिया इतनी बुरी हो गई है कि हमारी एकमात्र खुशी उन लोगों को छह अलग-अलग तरीकों से तकलीफ झेलते हुए देखना है, जिनसे हमें नफरत करनी चाहिए, और फिर उन्हें मरते हुए देखना है?”

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Spy Thriller, Box Office Success, Aditya Dhar, Aditya Dhar Instagram, Dhurandhar 2 Negative Reviews
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com