विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2021

बिपाशा बसु ने मालदीव से शेयर की फोटो, ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज से बिपाशा लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं. विपाशा इन दिनों मालदीव में छुट्टियों के सुकून भरे दिन बिता रही हैं. हाल में उन्होंने वहां से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे हमेशा की ही तरह बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं.

बिपाशा बसु ने मालदीव से शेयर की फोटो, ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
बिपाशा बसु ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा बसु भले ही बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन उनके स्टाइल और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है. अपने लाखों चाहनेवालों की वो आज भी फेवरेट हैं. सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं. विपाशा इन दिनों मालदीव में छुट्टियों के सुकून भरे दिन बिता रही हैं. हाल में उन्होंने वहां से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे हमेशा की ही तरह बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं.

मालदीव में छुट्टियां मना रहीं बिपाशा

बिपाशा घूमने की काफी शौकीन हैं, इसीलिए तो वे एक ही साल में दूसरी बार मालदीव की सैर पर निकल गई हैं. बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ इसी साल फरवरी में मालदीव गई थीं और एक बार फिर दोनों इस आइलैंड में वेकेशन मनाने निकले हैं. बिपाशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से अपनी कुछ सिज़लिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं. हरे रंग की फ्रिल वाली क्रॉप टॉप में बिपाशा ने इंटरनेट का पारा एक बार फिर बढ़ा दिया है. वहीं बिपाशा इन तस्वीरों में कातिलाना पोज दे रही हैं. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लव योर सेल्फ' यानी खुद से प्यार करो. इन तस्वीरों को देख कर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है कि बिपाशा सबकुछ भूल बस खुद को एन्जॉय कर रही हैं.

ड्रेस पर फिदा हुईं एक फैन
इन फोटोज पर बिपाशा के फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक फैन ने लिखा, 'ऑलवेज लूकिंग हॉट'. वहीं एक दूसरे यूजर ने बिपाशा के ड्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, 'नाइस ड्रेस, आई वॉन्ट दिस ड्रेस'. बता दें कि बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से करीब पांच साल पहले 2016 में शादी रचाई थी. बिपाशा और करण की जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जाता है, दोनों अक्सर एक साथ रोमांटिक फोटोज पोस्ट करते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bipasha Basu, Bipasha Basu Photos, बिपाशा बसु, Bipasha Basu In Maldives, Bipasha Basu With Karan Singh Grover, Bipasha Basu Actress, Bipasha Basu Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com