विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2022

Bigg Boss 16: साजिद खान ने सलमान खान के शो में खोया आपा, इस कंटेस्टेंट को दी गालियां, किए अश्लील इशारे

फिल्ममेकर साजिद खान ने जब से बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया है, तब से वह चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं. साल 2018 में #MeToo कैंपेन के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप झेलने वाले साजिद खान की शो के बाहर काफी आलोचना हो रही हैं.

Bigg Boss 16: साजिद खान ने सलमान खान के शो में खोया आपा, इस कंटेस्टेंट को दी गालियां, किए अश्लील इशारे
साजिद खान ने सलमान खान के शो में खोया आपा
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर साजिद खान ने जब से बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया है, तब से वह चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं. साल 2018 में #MeToo कैंपेन के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप झेलने वाले साजिद खान की शो के बाहर काफी आलोचना हो रही हैं. वहीं बिग बॉस 16 के घर में भी उनका व्यवाहर कुछ खास अच्छा नहीं दिख रहा है. यही वजह है जो सोशल मीडिया पर साजिद खान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सलमान खान के शो में न केवल गौतम सिंह विग से झगड़ा किया बल्कि उन्हें गालियां दीं और अश्लील इशारे भी किए हैं.

साम, दाम, दंड टास्क के दौरान होस्ट सलमान ने गौतम को घर का राशन त्याग कर कप्तान बनने का विकल्प दिया था. और गौतम ने अपने एलिमिनेशन की चिंता को देखते हुए सलमान खान के इस प्रस्ताव का स्वीकार कर लिया. गौतम के इस फैसले पर बिग बॉस घर के सदस्यों से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी. साजिद खान ने गौतम को 'स्वार्थी' बताया. उन्होंने कहा, 'तुम यह सब घर में सुरक्षित रहने के लिए कर रहे हो, अब तू मेरा किरोध देखेगा.'

इसके बाद साजिद खान और गौतम के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. इस दौरान साजिद ने गौतम को अंगुली से अश्लील इशारा किया और गाली दी. फिर गौतम ने साजिद खान से कहा कि अगर वह लड़ना नहीं चाहते हैं तो उससे दूर रहें. दूसरी ओर, गौतम ने साजिद से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से मना किया. साजिद खान के इस व्यवहार को लेकर अब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है और उनकी आलोचना की है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, उन्हें इस शो में किस लिए लिया है ? दूसरे ने लिखा, 'बेहद भद्दा.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर साजिद खान को ट्रोल किया है. 

मलाइका अरोड़ा योगा क्‍लास के बाहर हुईं स्‍पॉट, हाथ हिलाकर किया पैपराजी का अभिवादन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 16, Sajid Khan, MeToo Campaign, Gautam Singh Vig, Big Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com