Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा बनकर लौट आए हैं. वहीं इस बार मंजुलिका के रूप में विद्या बालन भी लौटी हैं. जबकि माधुरी दीक्षित की नई एंट्री भूल भुलैया 3 में देखने को मिली है. रिलीज के पहले से ही फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी. वहीं सिंघम अगेन के मुकाबले भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग काफी ज्यादा थी. हालांकि कमाई के मामले में सिंघम अगेन ओपनिंग डे पर आगे निकल गई. लेकिन दूसरे दिन जहां अजय देवगन की फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई तो वहीं भूल भुलैया 3 का आंकड़ा पहले दिन के मुकाबले ज्यादा नजर आया.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन भूल भुलैया 3 ने 35.5 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 36.50 करोड़ रहा, जो कि पहले से एक करोड़ ज्यादा है. इन दो दिनों की कमाई के साथ 72 करोड़ अब तक कार्तिक आर्यन की फिल्म ने कमा लिए हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो पहले दिन 55.5 करोड़ की ओपनिंग दुनियाभर में फिल्म ने की. दूसरे दिन कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा करके आंकड़ा 100 करोड़ पार हो गया है. जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है. इसके चलते पहले वीकेंड पर ही फिल्म बजट की कमाई हासिल कर लेगी.
भूल भुलैया 3 की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 1 नवंबर को रिलीज हुई है. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि फिल्म को आकाश कौशिक ने लिखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं