- सलमान खान का जलवा कायम
- फिल्म 'भारत' कर रही है शानदार कमाई
- अब तक कमाए इतने करोड़
Bharat Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'भारत' (Bharat) अभी भी धाकड़ कमाई कर सभी को चौंका रही है. सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर (Bharat Box Office Collection) पर 12वें दिन भी धमाकेदार कमाई कर डाली है. अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) निर्देशित 'भारत' ने शनिवार को भी करीब 7-8 करोड़ रुपये तक की कमाई कर डाली है. हालांकि, सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दिशा पटानी (Disha Patani) की फिल्म की कमाई की ग्राफ में कमी जरूर आई है. एक अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने 12 दिन में 197 करोड़ से ऊपर की कमाई कर डाली है. हालांकि, अभी इसके आधिकारिक आंकड़े आने बाकी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) फिल्म जल्द ही 200 का आंकड़ा पार कर लेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म 'भारत' (Bharat Movie) की कमाई से एक बार फिर दिखा दिया है कि वो ही बॉलीवुड के सुल्तान हैं ये सलमान की किसी भी फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में जोरदार कमाई करेगी इसकी सभी को उम्मीद है. सलमान खान (Salman Khan) जब भी डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ आए हैं, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का करिश्मा किया है. फिर वह चाहे 'सुल्तान' हो या फिर 'टाइगर जिंदा है'. इस तरह सलमान खान ने अली अब्बास जफर के साथ मिलकर तीसरी बार जोरदार करिश्मा किया है. सलमान खान की फिल्म 'भारत (Bharat)' को बॉलीवुड से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और खूब तारीफें मिल रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने 'सोना-सोना' सॉन्ग पर यूं झूमकर किया डांस, Video हुआ वायरल
सलमान खान (Salman Khan) वैसे भी अपनी पिछली कुछ फिल्मों में कुछ हटकर करने की कोशिश कर रहे हैं जो 'भारत (Bharat)' में भी साफ नजर आती है. सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत (Bharat)' न सिर्फ एक शख्स की कहानी है बल्कि इसके जरिये देश के बदलते स्वरूप और इसकी आत्मा की बात भी कही गई है. लेकिन फिल्म की लंबाई और बेवजह भरे गए गाने जरूर तंग करते हैं. हालांकि फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं. लेकिन आने वाले दिन 'भारत' के लिए काफी अहम रहने वाले हैं. सलमान खान और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं