विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2022

भाग्यश्री ने किया खुलासा, मैंने प्यार किया की शूटिंग के दौरान सलमान खान करते थे फ्लर्ट, खींचकर ले जाते थे अलग और सुनाते थे ये गाना

Bhagyashree: सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर फिल्म मैंने प्यार किया 1989 में आई थी. यह एक लवस्टोरी थी, जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

भाग्यश्री ने किया खुलासा, मैंने प्यार किया की शूटिंग  के दौरान सलमान खान करते थे फ्लर्ट, खींचकर ले जाते थे अलग और सुनाते थे ये गाना
भाग्यश्री से मैंने प्यार किया की शूटिंग के दौरान सलमान खान करते थे फ्लर्ट
नई दिल्ली:

सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर फिल्म मैंने प्यार किया 1989 में आई थी. यह एक लवस्टोरी थी, जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. यह फिल्म हिट हुई थी और पहली ही फिल्म से भाग्यश्री मशहूर हो गईं. हालांकि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया. अब भाग्यश्री ने कमबैक किया है और हाल ही में पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि सलमान इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे काफी फ्लर्ट करते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि वह भाग्यश्री के पास आते और उनके कानों में गाते दिल दिवाना, बिन सजना के माने ना. एक्ट्रेस को लगा कि सलमान उनसे फ्लर्ट करने लगे हैं. फिर सलमान उन्हें अकेले में ले जाते और फिर वहीं गाना उन्हें सुनाते.

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सलमान से कहना पड़ा कि लोग क्या सोचेंगे? एक्ट्रेस को डर सताने लगा कि उनकी इमेज खराब होगी. फिर सलमान ने कहा, मैं जानता हूं तो एक्ट्रेस ने पूछा क्या जानते हो. बाद में बातों में सलमान ने बताया कि वो दरअसल उनके और उनके बॉयफ्रेंड हिमालय के रिश्ते के बारे में जानते हैं. सलमान और हिमालय के कॉमन फ्रेंड थे, जिनके जरिए एक्ट्रेस के रिलेशन के बारे में सलमान को  पता चला था. ऐसे में सलमान उनसे मजाक करते थे.

बता दें कि मैने प्यार किया से बतौर लीड हीरो सलमान ने शुरूआत की, वहीं भाग्यश्री की भी यह पहली फिल्म थी. सूरज बड़जात्या की भी यह पहली फिल्म थी. इस फिल्म से ही प्रेम का कैरेक्टर 1990 के दशक में सलमान के साथ जुड़ा, बाद में वह राजश्री की अन्य फिल्मों हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो में इसी नाम से नजर आए.
 

ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagyashree, Bhagyashree And Salman Khan, Bhagyashree News, Bhagyashree Movies And Tv Shows, Bhagyashree Actress, Bhagyashree Songs, Bhagyashree Husband Himalaya Dasani, Bhagyashree Salman Khan Romantic Song, Bhagyashree Salman Khan Actress, Bhagyashree 2022, Salman Khan Bhagyashree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com