विज्ञापन

'बंटावारा 1947' का नया पोस्टर रिलीज, ना सनी देओल ना प्रीति जिंटा देखने को मिला विष्णु अवतार

आमिर खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'बंटवारा 1947' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में ना सनी देओल और ना प्रीति जिंटा बल्कि किसी और ही खास शख्स की झलक दी गई है.

'बंटावारा 1947' का नया पोस्टर रिलीज, ना सनी देओल ना प्रीति जिंटा देखने को मिला विष्णु अवतार
बंटवारा 1947 का नया पोस्ट रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ भारतीय सिनेमा एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म देखने के लिए तैयार है. भारत के इतिहास के सबसे अहम दौरों में से एक पर आधारित यह फिल्म 1940 के दशक की उस उथल-पुथल भरी कहानी को फिर से सामने लाती है, जब देश के बंटवारे ने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी. डर, बिछड़ने और बेघर होने के उस दौर के बीच यह फिल्म एक ऐसे इंसान की प्रेरणादायक कहानी दिखाती है, जिसने नफरत के बजाय हिम्मत और इंसानियत का रास्ता चुना. इसके टीजर ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी और अब मेकर्स ने फिल्म का कृष्ण पोस्टर जारी कर दिया है.

'बंटवारा 1947' के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर कृष्ण पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना. इस पार्टिशन डे, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखिए #Batwara1947."

'बंटवारा 1947' के साथ यह चर्चित थिएटर मास्टरपीस अब बड़े पर्दे पर एक भव्य अंदाज में आने के लिए तैयार है. जिस कहानी को पाकिस्तान में कथित तौर पर बैन बताया जाता है, उसे एक बड़ी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है. इससे इसे लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. यही वजह है कि यह आने वाले समय की सबसे चर्चित ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बन गई है.

यह भी पढ़ें: इस एक्टर ने थप्पड़ खाकर हिट करवाई 2 फिल्में, एक में बीवी ने किया मुंह लाल तो दूसरे में वकील ने, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1350 करोड़ तो ओटीटी पर नंबर 1

फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Batwara 1947, Sunny Deol, Preity Zinta, Aamir Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com