विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2020

बादशाह को फेक फॉलोवर्स के मामले में मुंबई पुलिस ने किया तलब, इस दिन होगी पूछताछ

बादशाह (Badshah) को मुंबई पुलिस ने फेक फॉलोवर्स के मामले में तलब किया है.

बादशाह को फेक फॉलोवर्स के मामले में मुंबई पुलिस ने किया तलब, इस दिन होगी पूछताछ
बादशाह (Badshaah) को मुंबई पुलिस ने किया तलब
  • बादशाह को मुंबई पुलिस ने किया तलब
  • फेक फॉलोवर्स के मामले में पुलिस कर रही है जांच
  • इससे पहले भी बादशाह जा चुके हैं क्राइम ब्रांच के ऑफिस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. दरअसल, इस बार मुंबई पुलिस ने बादशाह को झूठे फॉलोवर्स के साथ संबंधे के मामले में 20 अगस्त को सवाल-जवाब करने के लिए तलब किया है. मुंबई की क्राइम ब्रांच द्वारा जारी समन में लिखा है, "जांच के दौरान, यह पता चला है कि आरोपी व्यक्ति विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, आदि पर नकली पहचान बनाने का रैकेट चलाते हैं और साथ ही नकली प्रदर्शन के आंकडे़, जैसे, नकली फॉलोवर्स, कमेंट्स और नकली व्यूज बनाते हैं. इंफ्लूऐंसर्स के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए."


क्राइम ब्रांच ने अपने दस्तावेज में कहा कि ये मानने के कारण थे कि बादशाह ने जांच को पटरी से उतारने का प्रयास किया था. बता दें, 7 जुलाई को, रैपर बादशाह (Badshah) ने मामले के संबंध में पूछताछ के लिए मुंबई में क्राइम ब्रांच कार्यालय का दौरा किया था. बादशाह के गाने 'पागल है (Paagal Hai)' को एक दिन में 73 मिलियन व्यूज मिले थे, हालांकि, इन दावों को गूगल ने खारिज कर दिया था. क्राइम ब्रांच बादशाह से इन दावों की ही जांच करना चाहती है. 

बता दें, गृह मंत्री ने नकली फॉलोवर्स के मामले में मुंबई पुलिस को सख्त से सख्त रुख अपनाने के आदेश दिए थे. वहीं, हाल ही में बादशाह का फाजिलपुरिया के साथ 'हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways Song)' गाना रिलीज हुआ था. यह गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badshah, Badshah Summoned By Mumbai Police, Badshah Instagram, Badshah Songs, Badshah On Fake Followers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com