Badhaai Ho Trailer: फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी
- 'बधाई हो' का ट्रेलर रिलीज
- आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में
- अमित राविंद्रनाथ शर्मा हैं फिल्म के डायरेक्टर
नई दिल्ली:
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की गिनती उस सेलेब्स में होती है, जो लीग से हटकर फिल्में करने में यकीन करते हैं. 'विक्की डोनर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता की नई फिल्म 'बधाई हो (Badhaai Ho)' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ. 'बधाई हो' का ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प लगता है. फिल्म आयुष्मान खुराना पर आधारित हैं, जिनकी है तो उम्र शादी करने की, लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता (Neena Gupta) प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है.
कपिल शर्मा इस फिल्म से कर रहे धमाकेदार वापसी, रिलीज किया First Look Poster...
'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना की जोड़ी 'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के साथ जमेगी. ट्रेलर में इनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. दोनों शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन इसी बीच जब आयुष्मान की मम्मी प्रेग्नेंट हो जाती है तो इनकी जिंदगी में क्लैश मच जाता है. फिल्म में नीता गुप्ता के पति का किरदार गजराज राव निभा रहे हैं.
देखें, ट्रेलर...
ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प है और इस फिल्म से उम्मीदें बांधी जा सकती है. फिल्म का निर्देशन अमित राविंद्रनाथ शर्मा ने किया है. फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी.
खेसारी लाल यादव गए विदेश तो काजल राघवानी से बोलीं सुभी शर्मा, 'संईया अरब गईले'- देखें Video
बता दें, आयुष्मान 'बधाई हो' के अलावा 'अंधाधुन' में नजर आएंगे. राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी. 'बधाई हो' से पहले सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पटाखा' रिलीज होगी. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'पटाखा' में राधिका मदान और सुनील ग्रोवर अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी.
VIDEO: सान्या मल्होत्रा से खास मुलाकात... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

सपना चौधरी बन गईं हीरोइन, 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में कर रही हैं डेब्यू- देखें Video
बता दें, आयुष्मान 'बधाई हो' के अलावा 'अंधाधुन' में नजर आएंगे. राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी. 'बधाई हो' से पहले सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पटाखा' रिलीज होगी. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'पटाखा' में राधिका मदान और सुनील ग्रोवर अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी.
VIDEO: सान्या मल्होत्रा से खास मुलाकात... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Badhaai Ho Trailer, Ayushmann Khurrana, Sanya Malhotra