विज्ञापन

BadAss Ravikumar OTT: 14 महीने बाद मिली हिमेश रेशमिया को ओटीटी पर जगह, जानें कब कहां देखें

BadAss Ravikumar OTT: सिनेमाघरों के बाद अब फिल्मों का इंतजार ओटीटी पर होता है. आमतौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के 40-50 दिनों के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाती है.

BadAss Ravikumar OTT: 14 महीने बाद मिली हिमेश रेशमिया को ओटीटी पर जगह, जानें कब कहां देखें
BadAss Ravikumar OTT: 14 महीने बाद मिली हिमेश रेशमिया को ओटीटी पर जगह

BadAss Ravikumar OTT: सिनेमाघरों के बाद अब फिल्मों का इंतजार ओटीटी पर होता है. आमतौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के 40-50 दिनों के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाती है. लेकिन बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म भी रही है, जिसे 14 महीनों तक किसी ओटीटी ने नहीं खरीदा था. अब जाकर इस फिल्म को ओटीटी पर जगह मिली है. दरअसल हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' अब ओटीटी पर आने को तैयार है. थिएटर में रिलीज होने के करीब 14 महीने बाद यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद इसकी घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: धुरंधर के सामने नहीं टिक पाई उप मुख्यमंत्री की ये फिल्म, सिर्फ 20 दिन बाद ही आई ओटीटी पर, जानें कहां देखें

फिल्म एक्शन और म्यूजिकल स्टाइल

'बैडएस रविकुमार' में हिमेश रेशमिया मुख्य किरदार 'बैडएस रविकुमार' के रूप में नजर आएंगे. वे फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. इसमें प्रभुदेवा, सनी लियोनी, जॉनी लीवर, कीर्ति कुल्हरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है. 'बैडएस रविकुमार' एक्शन और म्यूजिकल स्टाइल की है, जो 2014 में आई हिमेश की फिल्म 'द एक्सपोज' का स्पिन-ऑफ है.

'बैडएस रविकुमार' का कलेक्शन

'बैडएस रविकुमार' 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर में यह ज्यादा सफल नहीं रही. लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 11 करोड़ रुपये के आसपास ही कमाई की. दर्शकों और समीक्षकों ने एक्टिंग, कहानी, एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स की काफी आलोचना की. सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन्स वायरल हुए और काफी मजाक भी उड़ाया गया. फिर भी, फिल्म ने ऑनलाइन काफी चर्चा बटोरी.

कब आ रही है ओटीटी पर

अब ओटीटी रिलीज के साथ उम्मीद है कि घर बैठे दर्शक इसे एंजॉय करेंगे. प्लेटफॉर्म की तरफ से पोस्ट में कहा गया, "रवि कुमार जैसा धुरंधर कोई हो ही नहीं सकता. बैडएस रविकुमार 18 अप्रैल से स्ट्रीम होने जा रही है." डिजिटल राइट्स को लेकर पहले कुछ देरी हुई थी, लेकिन अब सब सुलझ गया है. यह फिल्म मास एंटरटेनमेंट का पैकेज है, जिसमें डांस, म्यूजिक और एक्शन की भरमार है. हिमेश रेशमिया के फैंस लंबे समय से इस ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. अगर आपको एक्शन-म्यूजिकल फिल्में पसंद हैं, तो 18 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर 'बैडएस रविकुमार' जरूर देखें.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com