विज्ञापन

हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी है श्रीकृष्ण की सुभद्रा, अफेयर के बाद सिंगर ने तोड़ी थी 22 साल की शादी

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने दो या तीन शादियां की हैं. इन्हीं में मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया भी शामिल हैं. इस सिंगर ने अपनी पहली पत्नी के साथ 22 साल पुराना रिश्ता खत्म कर उसकी दोस्त से शादी कर ली थी. 

हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी है श्रीकृष्ण की सुभद्रा, अफेयर के बाद सिंगर ने तोड़ी थी 22 साल की शादी
हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी है श्रीकृष्ण की सुभद्रा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच प्यार, शादी और तलाक आम बात है. अक्सर सितारे अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने दो या तीन शादियां की हैं. लेकिन आज हम आपको एक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लव लाइफ काफी चर्चा में रही है. इस सिंगर ने अपनी पहली पत्नी के साथ 22 साल पुराना रिश्ता खत्म कर उसकी दोस्त से शादी कर ली थी. 

‘सुभद्रा' के रोल से पहचान बनाने वाली सोनिया कपूर

Latest and Breaking News on NDTV

हिमेश की दूसरी पत्नी सोनिया कपूर हैं. उन्होंने टीवी सीरियल श्रीकृष्णा से अपनी पहचान बनाई थी. इसमें सोनिया ने भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था. हालांकि, उनका रोल छोटा था और वह केवल कुछ एपिसोड में ही नजर आईं. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी. इसके अलावा वह यस बॉस, बाबुल की दुआएं लेती जा, लव यू जिंदगी, आ गले लग जा, पिया का घर और जय हनुमान जैसे कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढे़ं- इस एक्ट्रेस की जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में हुई थी रॉयल शादी, करोड़ों हुए खर्च, 4 साल बाद ही खत्म हो गया रिश्ता

हिमेश की पहली पत्नी की दोस्त थी सोनिया 

Latest and Breaking News on NDTV

सोनिया की दोस्ती हिमेश की पहली पत्नी कोमल से थी. दरअसल, दोनों का अपार्टमेंट एक ही बिल्डिंग में था, इसलिए अक्सर मिलना-जुलना होता रहता था. इसी दौरान सोनिया और हिमेश के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में रिश्ते में बदल गईं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमेश और सोनिया ने करीब 10 साल तक डेट किया था. 

टूटी 22 साल की शादी

Latest and Breaking News on NDTV

सोनिया से नजदीकियां बढ़ने के बाद हिमेश और उनकी पत्नी कोमल के रिश्ते में दूरियां आने लगीं. आखिरकार, 1995 में हुई शादी 22 साल बाद टूट गई और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. हालांकि, कोमल ने कभी भी अपनी शादी टूटने के लिए सोनिया को जिम्मेदार नहीं ठहराया. तलाक के बाद हिमेश और सोनिया ने साल 2018 में शादी कर ली. यह हिमेश की दूसरी शादी थी, जबकि सोनिया की पहली. हिमेश अपनी पहली पत्नी से एक बेटे स्वयं रेशमिया के पिता भी हैं.

ये भी पढ़ें- परवीन बाबी की फोटो देखकर भारत आया ये एक्टर, बना 80s का खूंखार विलेन, अमिताभ बच्चन- धर्मेंद्र से भी किए दो दो हाथ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com