विज्ञापन

बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ये एक्टर साउथ में मचाने वाला है गदर, 'द पैराडाइज' में लुक देख फैंस भी होंगे हैरान

फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है. मेकर्स ने शुक्रवार को इस फिल्म से जुड़ा एक खास और बड़ा अपडेट दिया है.

बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ये एक्टर साउथ में मचाने वाला है गदर, 'द पैराडाइज' में लुक देख फैंस भी होंगे हैरान
बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ये एक्टर साउथ में मचाने वाला है गदर
NDTV

नैचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. दसरा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला का यह रीयूनियन फिल्म को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है. मेकर्स ने शुक्रवार को इस फिल्म से जुड़ा एक खास और बड़ा अपडेट दिया है. पेश है राघव जुयाल का अब तक का सबसे अनदेखा रूप, एक शक्तिशाली, गुस्से से भरे और सबके पसंदीदा विक्रम मलिक के रूप में.

ये भी पढ़ें: 14 साल पहले सनी देओल की इस फिल्म पर लगा था बैन, रिलीज से पहले हो गई थी लीक, 6 साल बाद आई थी थिएटर में

कैसा का लुक

​'द पैराडाइज' के मेकर्स ने विक्रम मलिक के रूप में राघव जुयाल का कैरेक्टर रिवील करके सच में एक बड़ा सरप्राइज दिया है. इस अवतार में राघव बेहद पावरफुल और लार्जर-दैन-लाइफ लग रहे हैं, और उन्होंने सच में एक तूफान की तरह एंट्री मारी है. अपने स्वैग, एनर्जी और धमाकेदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक्टर बिल्कुल डायनेमिक लग रहे हैं, जिसे बैकग्राउंड में बज रहे जबरदस्त म्यूजिक ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. कैरेक्टर रिवील वीडियो में जब वह नैचुरल स्टार नानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो 'जदल जमाना' की दुनिया में उनकी यह एंट्री किसी बड़े धमाके से कम नहीं लगती. मेकर्स ने एक पावरफुल कैरेक्टर रिवील वीडियो के जरिए राघव जुयाल को शानदार विक्रम मलिक के रूप में पेश किया.

कब रिलीज होगी फिल्म

'SLV सिनेमाज' द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में थिएटर्स में एक बंपर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के ग्लोबल स्केल को देखते हुए, मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रेयान रेनॉल्ड्स को इंटरनेशनल मार्केट में 'द पैराडाइज' को प्रेजेंट करने के लिए अप्रोच किया है. अपने विजनरी डायरेक्टर, दमदार कास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ, 'द पैराडाइज' सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह एक बड़ा कल्चरल फिनोमना बनने की राह पर है, जो बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Paradise, Raghav Juyal, Raghav Juyal Age, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com