The Railway Men Teaser: यशराज फिल्म्स भारत के तेज़ी से बढ़ते डिजिटल कंटेंट क्षेत्र में अपना पहला कदम रख रहा है. वाईआरएफ के स्ट्रीमिंग कंटेंट प्रोडक्शन बिजनेस का नाम वाईआरएफ एंटरटेनमेंट होगा और यह अपने पहले साल में पांच विशाल प्रोजेक्ट्स को तैयार करने के साथ अपनी शुरुआत करेगा. इस बैनर की ओर से पेश किया जाने वाला पहला बड़ा प्रॉजेक्ट है द रेलवे मैन. दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदा, 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को दी जाने वाली एक श्रद्धांजलि है जो कि भोपाल स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे के कर्मचारी हैं. वाईआरएफ ने उसी दिन भोपाल के उन वीरों को सलामी देने के लिए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिन्होंने 37 साल पहले इस शहर पर मुसीबत के आने पर हजारों लोगों की जान बचाई थी. द रेलवे मैन का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जो वाईआरएफ के साथ काम करते आ रहे हैं और जिनका मार्गदर्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं.
द रेलवे मैन में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे शानदार कलाकार नजर आयेंगे. यह शो इन चार कलाकार पर आधारित होगा. द रेलवे मेन की शूटिंग कल 1 दिसंबर से शुरू की गई. बता दें कि 2 दिसंबर, 1984 की आधी रात के बाद, अमेरिकन यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन की एक कीटनाशक फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हो गया. ऐसा बताया गया है कि उस रात पांच लाख से अधिक लोग जहर का शिकार बने थे और आधिकारिक मृत्यु का आंकड़ा 5,000 से ऊपर पहुंच गया था. बचे हुए हज़ारों लोगों ने कहा है कि वे, उनके बच्चे और पोते-पोतियां इस रिसाव के कारण कैंसर, अंधेपन, सांस, रोग प्रतिकारक शक्ति और तंत्रिका प्रणाली से जुडी समस्याओं जैसी पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं. 'द रेलवे मैन' 2 दिसंबर, 2022 को स्ट्रीम करेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान खान फिल्म की प्रमोशन के बाद चंडीगढ़ से मुंबई लौटे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं